Patna DTO seized Prashan kishor Vanity Van after arresting of Jan Suraaj leader गिरफ्तारी के बाद प्रशांत किशोर की वैनिटी वैन जब्त, लग्जरी अनशन बता जमकर हुई थी सियासत, Bihar Hindi News - Hindustan
More

गिरफ्तारी के बाद प्रशांत किशोर की वैनिटी वैन जब्त, लग्जरी अनशन बता जमकर हुई थी सियासत

  • सोमवार की अहले सुबह करीब पौने चार बजे प्रशांत किशोर को पुलिस नें बलपूर्वक हिरासत में ले लिया। इस दौरान पीके को थप्पड़ भी मारा गया एंबुलेंस का घेराव करने वाले जन सुराज कार्यकर्ताओं को पुलिस ने खींच खींच कर हटा दिया। DTO ने पीके की वैनिटी वैन को जब्त कर लिया।

Mon, 6 Jan 2025 11:41 AMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
गिरफ्तारी के बाद प्रशांत किशोर की वैनिटी वैन जब्त, लग्जरी अनशन बता जमकर हुई थी सियासत

Prashant Kishor vanity van seized: ऐतिहासिक गांधी मैदान में आमरण अनशन के पांचवे दिन जिला प्रशासन ने पुलिस की मदद से प्रशांत किशोर को जबरन गिरफ्तार कर लिया। विरोध कर रहे जन सुराज कार्यकर्ताओं को बल पूर्वक खींच-खींचकर हटा दिया गया और पटना पुलिस एंबुलेंस में बैठकर प्रशांत किशोर को ले गई। पुलिस ने गांधी मैदान को पूरी तरह से खाली करवाकर निषेधाज्ञा लागू कर दिया है। इस बीच खबर है कि पटना डीटीओ ने डीएम के आदेश पर पीके के वैनिटी वैन को भी जब्त कर लिया है। अनशन में वैनिटी वैन की सुविधा पर बीजेपी, जदयू, राजद और कांग्रेस के नेताओं ने जमकर राजनीति की।

सोमवार की अहले सुबह करीब पौने चार बजे प्रशांत किशोर को पुलिस नें बलपूर्वक हिरासत में ले लिया। इस दौरान पीके को थप्पड़ भी मारा गया और उन्हें लेकर जा रहे एंबुलेंस का घेराव करने वाले जन सुराज कार्यकर्ताओं को पुलिस ने खींच खींच कर हटा दिया। गांधी मैदान में अनशन के लिए जुटाई गयी सामग्री को पुलिस ने कब्जे में ले लिया। इसके साथ ही पटना के जिला परिवहन पदाधिकारी ने प्रशांत किशोर के उस वैनिटी वैन को भी जब्त कर जिसका उपयोग अनशन के दौरान शौच और नहाने के लिए किया जा रहा था। प्रशांत किशोर बीपीएससी पीटी री एग्जाम की मांग को लेकर 2 जनवरी से गांधी प्रतिमा के पास आमरण अनशन कर रहे थे। जिल प्रसाशन की ओर से पहले ही इस अनशन को अवैध करार दे दिया गया था। इसे लेकर पीके पर प्राथमिकी भी दर्ज कराई गयी थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्रशांत किशोर को अंधेरे में उठा ले गई पुलिस, अनशन पर ऐसा ऐक्शन; देखें VIDEO

पीके को गांधी मैदान से हट जाने के लिए अधिकारियों ने कई बार कहा लेकिन वे हटने को तैयार नहीं थे। इसे लेकर पटना डीएम चंद्रशेखर सिंह ने कहा था कि चार जनवरी को बापू परीक्षा केंंद्र पर हुई रद्द परीक्षा का री एग्जाम लेने के बाद पीके पर कार्रवाई को लेकर कदम उठाया जाएगा क्योंकि गांधी मैदान में धरना प्रदर्शन अवैध है। सोमवार ने प्रसाशन ने अपनी योजना के अनुसार पीके को उठा लिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:BPSC LIVE: पीके का फतुहा में मेडिकल चेकअप, पटना कोर्ट ला रही पुलिस
ये भी पढ़ें:BPSC आंदोलन: प्रशांत किशोर गिरफ्तार हुए, डीएम ने बताया कहां ले गई पुलिस

अनशन स्थल पर वैनिटी वैन को लेकर सभी सियासी दलों ने प्रशांत किशोर पर हमला किया। सबसे बड़ी बात तेजस्वी यादव ने कही। वैनिटी वैन के बहाने तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर भी हमला किया। तेजस्वी ने कहा कि वैनिटी वैन का उपयोग वहां होता है जहां शूटिंग होती है। इसमें एक्टर और एक्ट्रेस बैठते हैं जिन्हें डायरेक्टर-प्रोड्यूसर बैठाते हैं। यहां भी शूटिंग चल रही है। इसका डायरेक्टर कौन है इसे जनता समझ रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कभी नौबतपुर तो कभी फतुहा; प्रशांत किशोर को 7 घंटे एंबुलेंस में घुमाती रही पुलिस

जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार, बीजेपी के मंत्री नीरज बबलू, कांग्रेस प्रवक्ता ज्ञान रंजन, राजद प्रवक्ता एजाज अहमद समेत कई नेताओं ने वैनिटी वैन के उपयोग पर सवाल उठाया था। प्रशांत किशोर का असली चेहरा सामने आ गया। इस पर जन सुराज के प्रवक्ता विवेक कुमार ने सफाई भी दी थी कि अनशन में शामिल लोग शौच के लिए कहां जाएंगे।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।