BPSC Exam protest Prashant Kishor arrested DM tells where Patna police took PK BPSC आंदोलन: प्रशांत किशोर गिरफ्तार हुए, डीएम ने बताया पीके को कहां ले गई पुलिस, Bihar Hindi News - Hindustan
More

BPSC आंदोलन: प्रशांत किशोर गिरफ्तार हुए, डीएम ने बताया पीके को कहां ले गई पुलिस

BPSC पीटी परीक्षा रद्द करने को लेकर अनशन कर रहे प्रशांत किशोर को पटना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उन्हें सुबह 10 बजे कोर्ट में पेश करेगी। पुलिस ने उन्हें किसी सुरक्षित स्थान पर रखा हुआ है।

Mon, 6 Jan 2025 08:35 AMJayesh Jetawat हिन्दुस्तान, पटना
share
BPSC आंदोलन: प्रशांत किशोर गिरफ्तार हुए, डीएम ने बताया पीके को कहां ले गई पुलिस

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) परीक्षा को लेकर जारी आंदोलन के बीच जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर को पटना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पटना के डीएम चंद्रशेखर ने सोमवार सुबह इसकी पुष्टि की है। जिलाधिकारी ने बताया कि प्रशांत किशोर को सुरक्षित जगह पर रखा गया है। मिली जानकारी के अनुसार पीके को नौबतपुर के पिपलावां थान में रखा गया है, यहीं से उन्हें कोर्ट ले जाया जाएगा। अनशन पर बैठे पीके को पुलिस ने गांधी मैदान से अहले सुबह करीब पौने 4 बजे हिरासत में लिया था। इसके बाद एम्स में उनकी स्वास्थ्य जांच कराई गई।

पटना के डीएम चंद्रशेखर ने सोमवार सुबह कहा कि प्रशांत किशोर की पटना एम्स में जो जांच कराई गई, उसमें उनका स्वास्थ्य सही पाया गया है। सुबह 10 बजे के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। उन्हें अभी किस जगह रखा गया है, इस बारे में सटीक जानकारी नहीं मिल पाई है। डीएम का कहना है कि पीके से फिलहाल किसी को मिलने की इजाजत नहीं है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:VIDEO: प्रशांत किशोर को अंधेरे में उठा ले गई पुलिस, अनशन पर हुआ ऐसा ऐक्शन

बताया जा रहा है कि प्रतिबंधित स्थल गांधी मैदान में धरना देने के मामले में प्रशांत किशोर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इसी मामले में उनकी गिरफ्तारी की गई। पुलिस का कहना है कि गांधी मैदान पर किसी को प्रदर्शन की इजाजत नहीं है। इसके लिए गर्दनीबाग चिह्नित किया गया है।

जन सुराज पार्टी की ओर से जारी बयान में कहा गया है पटना पुलिस प्रशांत किशोर को अरेस्ट कर एम्स ले कर गई लेकिन वहां उन्हें एडमिट नहीं करा सकी। इसके बाद पुलिस उन्हें पटना से बाहर नौबतपुर इलाके की तरफ लेकर बढ़ी है और किसी अज्ञात जगह लेकर जा रही है। इस बीच प्रशांत किशोर का अनशन जारी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:BPSC LIVE: अनशन कर रहे प्रशांत किशोर गिरफ्तार, जन सुराज समर्थकों का हंगामा

पुलिस और जन सुराज समर्थकों के बीच झड़प

जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ले जाने वक्त पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच जमकर झड़प हुई। पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। इसके बाद प्रशांत किशोर को ले जाया गया। इस वजह से कार्यकर्ताओं में काफी विरोध हो रहा है। गांधी मैदान और पटना एम्स में अहले सुबह काफी हंगामा हुआ। पीके की गिरफ्तारी के विरोध में जन सुराज की ओर से सोमवार को राज्यभर में प्रदर्शन किया जाएगा।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।