Patna airport new terminal bhawan and multi level parking facility pm narendra modi पटना एयरपोर्ट से अब 75 उड़ानें, मल्टी लेवल पार्किंग और 15 लिफ्ट; PM मोदी देंगे सौगात, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पटना एयरपोर्ट से अब 75 उड़ानें, मल्टी लेवल पार्किंग और 15 लिफ्ट; PM मोदी देंगे सौगात

पटना हवाई अड्डे पर प्रवेश के लिए दो और निकास के लिए एक द्वार का निर्माण हुआ है। चितकोहरा और नेहरू पथ से शेखपुरा मोड़ होते हुए एयरपोर्ट जाने के लिए अलग-अलग मार्ग की व्यवस्था है। परिसर में प्रवेश करने के बाद यात्री सीधे अप रैंप के सहारे पहले तल पर पहुंचेंगे।

Sun, 25 May 2025 08:15 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, पटना
share
पटना एयरपोर्ट से अब 75 उड़ानें, मल्टी लेवल पार्किंग और 15 लिफ्ट; PM मोदी देंगे सौगात

पटना के अंतरराष्ट्रीय जयप्रकाश नारायण हवाई अड्डे का अत्याधुनिक टर्मिनल भवन बनकर लगभग तैयार है। यहां अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं यात्रियों को मिलेंगी। इस नए टर्मिनल का उद्घाटन 29 मई को पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे। इसके बाद यात्री आधुनिक सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे। वर्तमान में एयरपोर्ट पर पार्किंग की सुविधा नहीं है। 750 वाहनों के क्षमता की मल्टी लेवल पार्किंग बनाई गई है। इसका शुभारंभ भी 29 मई को होगा। जबकि नए टर्मिनल भवन चालू होते ही उड़ानों की क्षमता 34 से बढ़कर 75 हो जाएगी। वहीं यात्रियों की क्षमता 25 लाख से बढ़कर लगभग 1 करोड़ हो जाएगी। इसके साथ ही एयरपोर्ट परिसर से मल्टी लेवल पार्किंग जाने के लिए 150 मीटर में ट्रैवलेटर लगाया गया है।

हवाई अड्डे पर प्रवेश के लिए दो और निकास के लिए एक द्वार का निर्माण हुआ है। चितकोहरा और नेहरू पथ से शेखपुरा मोड़ होते हुए एयरपोर्ट जाने के लिए अलग-अलग मार्ग की व्यवस्था है। परिसर में प्रवेश करने के बाद यात्री सीधे अप रैंप के सहारे पहले तल पर पहुंचेंगे। जहां यात्री बोर्डिंग करने के बाद हवाई यात्रा कर सकेंगे। वहीं वाहन यात्रियों को मुख्य द्वार पर उतार कर डाउन रैंप के सहारे बाहर निकल जाएंगे। जबकि अप रैंप के बगल से ही वाहन को मल्टी लेवल पार्किंग में जाने की सुविधा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में आंधी-ठनका का अलर्ट, इन जिलों में बारिश के आसार
ये भी पढ़ें:बिहार पुलिस और रेलवे में जॉब के नाम पर ठगी, नौकरी वाले वेबसाइट से साइबर फ्रॉड

प्रस्थान के लिए आठ और आगमन के लिए चार गेट

परिसर के अंदान प्रस्थान के लिए आठ और आगमन के लिए चार गेट बनाए गए हैं। एयरपोर्ट के नव निर्मित टर्मिनल भवन के भू-तल से यात्री बाहर निकलेंगे। इसके लिए चार गेट बने हैं। वहीं पहले तल से हवाई जहाज पर सवार होने जाने के लिए आठ गेट का निर्माण किया गया है। 15 लिफ्ट और चार चलंत सीढ़ी लगाई गई है। वहीं जब यात्री हवाई जहाज से उतरेंगे, तो उनके सामाने को कन्वेयर बेल्ट पर रख दिया जाएगा। जहां यात्री खड़ा होकर अपने सामान को पहचान कर ले सकेंगे।

वर्तमान में यात्रियों को विमान से उतारने-चढ़ाने के लिए अलग से सीढ़ी लगायी जाती है। फिर बस से बोर्डिंग एरिया में आते हैं, लेकिन नए टर्मिनल भवन में हवाई जहाज सीधे पैसेंजर बोर्डिंग ब्रिज में आकर लग जाएगा। जहां से यात्री रैंप के सहारे बोर्डिंग एरिया में पहुंच जाएंगे। इसके लिए एक पैसेंजर बोर्डिंग ब्रिज का निर्माण कर लिया गया है। जबकि अन्य चार का निर्माण टर्मिनल भवन चालू होने के बाद वर्तमान के बोर्डिंग एरिया को तोड़कर बनाया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बगल में बच्ची और हाथ में हथियार, बिहार में कट्टा वाली लेडी का वीडियो वायरल
ये भी पढ़ें:बिहार में 15 जून तक आएगा मानसून, सामान्य से ज्यादा होगी बारिश; IMD ने बताया
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।