Monsoon in bihar will come between 13th to 15th june imd weather updates kerala बिहार में 15 जून तक आएगा मानसून, सामान्य से ज्यादा होगी बारिश; मौसम विभाग ने बताया, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में 15 जून तक आएगा मानसून, सामान्य से ज्यादा होगी बारिश; मौसम विभाग ने बताया

Monsoon News: पटना मौसम विभाग के अनुसार राज्य में मानसून प्रवेश करने की संभावित तिथि 13 से 15 जून के बीच है। जबकि पिछले वर्ष बिहार में पांच दिनों की देरी से 20 जून को मानसून प्रवेश किया था। जिस कारण सामान्य से 20 प्रतिशत कम बारिश हुई थी।

Sun, 25 May 2025 05:35 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, पटना
share
बिहार में 15 जून तक आएगा मानसून, सामान्य से ज्यादा होगी बारिश; मौसम विभाग ने बताया

Monsoon News: मानसून ने तय समय से आठ दिन पहले शनिवार को केरल में दस्तक दे दी। राज्य के कई हिस्सों में झमाझम बारिश हो रही है। इस वर्ष मानसून का आगमन पिछले 16 वर्षों में सबसे जल्दी हुआ है। लेकिन, बिहार में मानसून के अपने निर्धारित समय पर पहुंचने की संभावना है।

पटना मौसम विभाग के अनुसार राज्य में मानसून प्रवेश करने की संभावित तिथि 13 से 15 जून के बीच है। जबकि पिछले वर्ष बिहार में पांच दिनों की देरी से 20 जून को मानसून प्रवेश किया था। जिस कारण सामान्य से 20 प्रतिशत कम बारिश हुई थी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार इस वर्ष मानसून सीजन के दौरान राज्य में सामान्य या सामान्य से अधिक बारिश होने की उम्मीद है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में आंधी-ठनका का अलर्ट, इन जिलों में बारिश के आसार
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में हिंदू मैरेज एक्ट लागू करने का प्लान, शादी का रजिस्ट्रेशन होगा आसान

16 वर्षों बाद देश में इतनी जल्दी आगमन

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, इससे पहले 2009 में केरल में मानसून का आगमन 23 मई को हुआ था। उन्होंने बताया कि इसके जल्द तमिलनाडु और कर्नाटक के कई इलाकों में पहुंचने की संभावना है। मानसून एक हफ्ते में देश के दक्षिणी और पूर्वोत्तर राज्यों, जबकि चार जून तक मध्य और पूर्वी भारत को कवर कर सकता है। आईएमडी ने मानसून में सामान्य से अधिक वर्षा का अनुमान जताया था, जिससे अल नीनो की स्थिति की संभावना खारिज हो गई थी। अल नीनो सामान्य से कम वर्षा से जुड़ा है।

इन वजहों से जल्द दी दस्तक

● मानसून के जल्द आने की प्रमुख वजह अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में नमी है। इससे समुद्र का तापमान ज्यादा रहा, जिससे मानसूनी हवाएं तेजी से सक्रिय हुईं

● पश्चिमी हवाओं और चक्रवातों की हलचल ने मानसून को आगे बढ़ने में मदद की

● जलवायु परिवर्तन भी मौसम के पैटर्न में बदलाव की एक बड़ी वजह बन रहा है

पांच दिन की देरी से आया था मानसून

पिछले वर्ष बिहार में पांच दिनों की देरी से 20 जून को मानसून ने प्रवेश किया था। 2023 में मानसून समय से एक दिन पहले 12 जून को ही प्रवेश कर गया था। इसके बाद भी सामान्य से 23 प्रतिशत कम बारिश हुई थी। जबकि 2020 से 2022 के बीच बिहार में मानसून 13 जून को प्रवेश किया था। बिहार में मानसून सीजन के दौरान सामान्य बारिश 992 मिलीमीटर है। 2021 के बाद से सामान्य से अधिक बारिश नहीं हुई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रेड में जब्त शराब थाने से छिपाकर ले गए पुलिसवाले, महिला दारोगा समेत 3 सस्पेंड
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।