Patliputra Gorakhpur Vande Bharat Express 100 percent safe to run 110 kmph speed says loco pilot पाटलिपुत्र गोरखपुर वंदे भारत एक्सप्रेस 100 परसेंट सेफ है, लोको पायलट बोले- 110 की स्पीड से दौड़ेगी, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पाटलिपुत्र गोरखपुर वंदे भारत एक्सप्रेस 100 परसेंट सेफ है, लोको पायलट बोले- 110 की स्पीड से दौड़ेगी

Vande Bharat Express:पाटलिपुत्र से मुजफ्फरपुर, बेतिया, मोतिहारी होकर गोरखपुर के लिए चलने वाली नई वंदे भारत ट्रेन की स्पीड 110 किलोमीटर प्रति घंटा है। लोको पायलट का दावा है कि यह ट्रेन 100 फीसदी सुरक्षित है और दुर्घटना की कोई संभावना नहीं है।

Fri, 20 June 2025 03:07 PMJayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
पाटलिपुत्र गोरखपुर वंदे भारत एक्सप्रेस 100 परसेंट सेफ है, लोको पायलट बोले- 110 की स्पीड से दौड़ेगी

Vande Bharat Express Train: बिहार की राजधानी पटना से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर को जोड़ने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस 100 प्रतिशत सुरक्षित है। पाटलिपुत्र गोरखपुर वंदे भारत ट्रेन अधिकतम 110 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ेगी। आने वाले में इसकी स्पीड 140 किलोमीटर प्रति घंटा तक बढ़ाई दी जाएगी। वंदे भारत के लोको पायलट जयंत सिन्हा ने यह दावा किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को सीवान के जसौली में आयोजित जनसभा से इस ट्रेन को वर्चुअल तरीके से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। नई वंदे भारत पटना से उत्तर बिहार के तिरहुत एवं चंपारण क्षेत्र को जोड़ते हुए गोरखपुर तक सप्ताह में 6 दिन चलाई जाएगी। इसका किराया और टाइम टेबल भी जारी हो चुका है।

पाटलिपुत्र जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 से शुक्रवार दोपहर को गोरखपुर के लिए वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। उद्घाटन से पहले नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के लोको पायलट जयंत सिन्हा ने इसकी खूबियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि यह मेड इन इंडिया ट्रेन है। यह सभी आधुनिक सुविधाओं से लैस है। उन्होंने दावा किया कि यह पूरी तरह सुरक्षित है, इसमें दुर्घटना की कोई संभावना नहीं है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तिरहुत और चंपारण वासियों को वंदे भारत की सौगात, किराया और टाइमिंग जान लीजिए

लोको पायलट ने बताया कि पाटलिपुत्र-गोरखपुर वंदे भारत ट्रेन को फिलहाल 110 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चलाया जाएगा। यात्रा में 5 से 6 घंटे का समय लगेगा। भविष्य में इसकी स्पीड बढ़ा दी जाएगी। आने वाले समय में यह 130, 140 और 160 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ेगी, जिससे यात्रा का समय और घट जाएगा। उन्होंने बिहार को यह ट्रेन देने के लिए पीएम मोदी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि उम्मीद है आगे भी और वंदे भारत हमें मिलती रहें।

पाटलिपुत्र-गोरखपुर वंदे भारत ट्रेन का किराया और टाइम टेबल

पाटलिपुत्र गोरखपुर वंदे भारत ट्रेन का नियमित संचालन 22 जून से शुरू होगा। शुक्रवार को यह उद्घाटन स्पेशल बनाकर चलाई जा रही है। यह ट्रेन शनिवार को छोड़कर सप्ताह में 6 दिन चलेगी। पाटलिपुत्र जंक्शन से गोरखपुर का न्यूनतम किराया एसी चेयर कार में 925 रुपये है, जबकि अधिकतम किराया एग्जीक्युटिव क्लास में 1820 रुपये रखा गया है। पाटलिपुत्र से खुलने के बाद इसका ठहराव हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, बापूधाम मोतिहारी, सगौली, बेतिया, नरकटियागंज, बगहा, कप्तानगंज में होगा और फिर गोरखपुर पहुंचेगी।

नई वंदे भारत ट्रेन गोरखपुर से सुबह 5.40 बजे खुलेगी और सुबह 7.30 बजे बगहा, 8.03 बजे नरकटियागंज, 08.35 बजे बेतिया, 8.50 बजे सगौली, 9.08 बजे मोतिहारी, 10.50 बजे मुजप्फरपुर, 11.40 बजे हाजीपुर और दोपहर 12.45 बजे पाटलिपुत्र पहुंचेगी। वापसी में यह पाटलिपुत्र से यह शाम में साढ़े 3 बजे खुलेगी और रात 11.30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।