Pappu Yadav video viral on Bengal election results people ask what will Purnia MP do now Video: बंगाल चुनाव के नतीजों पर पप्पू यादव का वीडियो वायरल, लोगों ने पूछा- अब क्या करेंगे पूर्णिया MP, Bihar Hindi News - Hindustan
More

Video: बंगाल चुनाव के नतीजों पर पप्पू यादव का वीडियो वायरल, लोगों ने पूछा- अब क्या करेंगे पूर्णिया MP

पप्पू यादव का एक बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें पूर्णिया सांसद बंगाल में दीदी की जीत का दावा ठोक रहे हैं। यह भी कह रहे हैं कि बीजेपी जीत गई तो वे संघर्ष करना छोड़ देंगे।

Mon, 4 May 2026 02:47 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
Video: बंगाल चुनाव के नतीजों पर पप्पू यादव का वीडियो वायरल, लोगों ने पूछा- अब क्या करेंगे पूर्णिया MP

Pappu yadav: वेस्ट बंगाल के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज किया है। राज्य में कमल खिल गया है तो दूसरी ओर दीदी ममता बनर्जी सत्ता से बाहर हो गई हैं। भाजपा को 180 से अधिक सीटों पर बढ़त बना ली है वहीं, टीएमसी सौ से नीचे सिमट गई है। लेफ्ट पार्टी और कांग्रेस का बुरा हाल है। इस बीच पप्पू यादव का एक बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें पूर्णिया सांसद बंगाल में दीदी की जीत का दावा ठोक रहे हैं। यह भी कह रहे हैं कि बीजेपी जीत गई तो वे संघर्ष करना छोड़ देंगे। अब लोग पूछ रहे हैं कि पप्पू यादव अब क्या करेंगे। अपनी बात पर कायम रहेंगे या पलट जाएंगे। लाइव हिन्दुस्तान इस वीडियो की सत्यतता की पुष्टि नहीं करता।

इस वीडियो में पप्पू यादव कहते दिख रहे हैं कि बंगाल में दीदी के अलावे कोई नहीं जीतेगा। अगर दीदी चुनाव नहीं जीती और बीजीपी जीत गई तो पप्पू यादव सेवा करना, संघर्ष करना, मदद करना बंद कर देगा। एक अन्य वीडियो में पप्पू यादव के वीडियो के साथ मनोज तिवारी का गाना मिक्स करके मीम्स बनाकर वायरल किया जा रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Video: कुत्ता-बिलाई के जानबो नहीं करते हैं, पप्पू यादव पर भड़के अनंत सिंह

पप्पू यादव के एक्स हैंडल पर 30 अप्रैल को एक पोस्ट किया गया था जो अभी भी मौजूद है। उसमें कहा गया है कि अगर बंगाल में बीजेपी जीत जाती है तो हम सेवा, मदद और इंसाफ़ के लिए संघर्ष छोड़ देंगे! वैसे मुझे पूरा भरोसा है है बंगाल बीजेपी का पूरी तरह सफाया कर दिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पप्पू यादव को कभी माफ नहीं कर पाऊंगी… शांत नहीं हो रहा मैथिली ठाकुर का गुस्सा

पप्पू यादव के इस कथित बयान पर पर लोगों की प्रतिक्रिया भी आ रही है। लोग पूछ रहे हैं कि बाघ करेजा वाले पप्पू यादव अपने बयान पर कायम रहेंगे या पलट जाएंगे। पप्पू यादव की 30 अप्रैल वाली पोस्ट पर यूजर राहुल गांधी का ममता बनर्जी पर दिया गया बयान भी शेयर कर रहे हैं।

इधर बंगाल में जीत पर बीजेपी खेमे में जश्न की तैयारी शुरू हो गई है। कोलकाता से दिल्ली तक ढोल नगारे बज रहे हैं। दिल्ली में बंगाल के पकवान बनाए जा रहे हैं। पीएम नरेंद्र मोदी बीजेपी दफ्तर में शाम में पहुंचेगे। इससे पहले कार्यकर्ता जलेबी और रसगुल्ला का मजा ले रहे हैं।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।