Pappu Yadav lashed out Giriraj Singh again Just chanting Miyan Miyan will not work खाली मियां-मियां करने से दुकान नहीं चलेगी; गिरिराज सिंह पर फिर भड़क गए पप्पू यादव, Bihar Hindi News - Hindustan
More

खाली मियां-मियां करने से दुकान नहीं चलेगी; गिरिराज सिंह पर फिर भड़क गए पप्पू यादव

जहानाबाद पहुंचे पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि सिर्फ मियां-मियां करने से उनकी दुकान नहीं चलने वाली। जहानाबाद की छात्रा की पटना के हॉस्टल में मौत की जांच सीबीआई से करवानी चाहिए।

Thu, 15 Jan 2026 04:30 PMJayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान, जहानाबाद
share
खाली मियां-मियां करने से दुकान नहीं चलेगी; गिरिराज सिंह पर फिर भड़क गए पप्पू यादव

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का झगड़ा बढ़ता जा रहा है। पप्पू यादव ने अब गिरिराज सिंह पर सांप्रादायिक राजनीति करने का आरोप लगाया है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि खाली मियां-मियां करने और उन्हें (मुसलमानों) को गरियाने से दुकान नहीं चलेगी। पप्पू यादव ने गिरिराज को चुनौती देते हुए कहा कि जहानाबाद की छात्रा की मौत के मामले की सीबीआई जांच करवाइए।

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव गुरुवार को जहानाबाद पहुंचे। उन्होंने पटना के गर्ल्स हॉस्टल में रहकर नीट की तैयारी कर रही जहानाबाद की छात्रा की संदेहास्पद मौत के मामले में परिजन से मुलाकात की। इसके बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने बेगूसराय से भाजपा सांसद एवं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को जमकर घेरा।

उन्होंने कहा, "बेटी की कोई जात नहीं होती है। इतनी बेटियों का बलात्कार हुआ, वे (गिरिराज) वहां क्यों नहीं गए। कर्महीन और संस्कारहीन वो हैं। बेगूसराय में बेटी के साथ बलात्कार होता है, वहां वो नहीं जाते हैं। खाली मियां-मियां करने से या मियां को गरियाने से आपकी दुकान नहीं चलने वाली। समाज को बचाइए। औकात और हिम्मत है तो जहानाबाद मामले में सीबीआई जांच करवाइए।"

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना में नीट छात्रा की मौत के मामले में नया मोड़, छात्र के प्रताड़ना से थी तंग

पप्पू यादव ने यह भी आरोप लगाया कि गिरिराज सिंह जहानाबाद में रहकर भी छात्रा के परिजन से मिलने नहीं गए। उन्होंने कहा कि वह उसे न्याय दिलाकर रहेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार की राजनीति सूअर पर उतरी, एक तो गिरिराज का बयान, उस पर पप्पू यादव फिसले

गिरिराज और पप्पू में ‘सूअर’ पर जुबानी जंग

पिछले कुछ दिनों से दोनों नेताओं की जुबानी जंग चर्चा का विषय बनी हुई है। दरअसल, केंद्रीय मंत्री ने 5 दिन पहले बेगूसराय के बछवाड़ा में एनडीए कार्यकर्ताओं के सम्मेलन के दौरान सूअर कहकर विवादित टिप्पणी की थी। इसके बाद पप्पू यादव ने उन पर पलटवार करते हुए उनके खिलाफ विवादित बोल बोले थे। इसके बाद से ही दोनों नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा है। पप्पू यादव के हालिया बयान के बाद यह घमासान और बढ़ने के आसार हैं।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।