Pappu Yadav in fear in jail what Purnia MP said at Patna airport before leaving for Delhi जेल में डरकर रहते थे पप्पू यादव, दिल्ली रवानगी से पहले पटना एयरपोर्ट पर क्या बोले पूर्णिया सांसद?, Bihar Hindi News - Hindustan
More

जेल में डरकर रहते थे पप्पू यादव, दिल्ली रवानगी से पहले पटना एयरपोर्ट पर क्या बोले पूर्णिया सांसद?

पटना एयरपोर्ट पर पप्पू यादव ने कहा कि जेल में वे काफी डर-डरकर रहते थे। जेल में उनकी हत्या कराई जा सकती ती।

Sat, 14 Feb 2026 01:05 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
जेल में डरकर रहते थे पप्पू यादव, दिल्ली रवानगी से पहले पटना एयरपोर्ट पर क्या बोले पूर्णिया सांसद?

बेऊर जेल से निकलने के बाद पूर्णिया सांसद पप्पू यादव दिल्ली चले गए। शुक्रवार की शाम को पटना सिविल कोर्ट से सभी मामलों में बेल मिलने के बाद उन्हें रिहा किया गया। बाहर आते ही वे फिर से ऐक्शन में आ गये। कोचिंग सेंटर की छत से गिरकर मरने वाली छात्रा के परिजनों से उनके घर जाकर मुलाकात की। पटना एयरपोर्ट पर पप्पू यादव ने जमकर भड़ास निकाली। यह भी कहा कि जेल में वे काफी डर-डरकर रहते थे।

शनिवार को पप्पू यादव ने पटना एयरपोर्ट पर बड़ी बड़ी बातें कही। उन्होंने कहा कि गलत तरीके से गिरफ्तार करके उनको प्रताड़ित किया गया। पीएमसीएच में एक सांसद को 24 घंटे में मात्र एक बोतल पानी दिया गया। जेल के भीतर वे डरकर रहते थे कि ना जाने किस नए केस में फंसाकर रिमांड पर ले लिया जाए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जेल से निकलते गरजे पप्पू यादव, निशाने पर पटना SSP और दिल्ली के एक नेता

पत्रकारों से बात करते हुए पप्पू यादव ने कहा कि बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। पूरे बिहार में यही स्थिति बनी हुई है। बेटियां गायब हो रही हैं और पुलिस कहती है कि कुछ दिनों के बाद मौज करके लौट आएगी। पप्पू यादव ने बताया कि पुलिस गलत एनकाउंटर करके वाहवाही लूट रही है। समाज की चिंता किसी को नहीं है। पटना में नीट की बच्ची के साथ दरिंदगी हुई। जब मैं जेल में था उस दौरान भी कई घटनाएं हुईं लेकिन कोई लड़ने के लिए आगे नहीं आया क्योंकि सच बोलने पर सजा दी जाती है। यहां पॉलिटिशियन कॉम्प्रोमाइज करके चलता है। नहीं करने पर परिणाम भुगतना पड़ता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जेल में इंजेक्शन से हत्या की साजिश, पुलिस पर भरोसा नहीं; जज से बोले पप्पू यादव

सांसद ने कहा कि राजनीति आज सही लोगों के लिए नहीं रही। जनता भी मुद्दों पर प्रखर नहीं होती है। यह मेरे जैसे लोगों के लिए डर की बात है। बेटी के लिए सौ बार मरना पसंद करूंगा। लेकिन अन्य मामलों में कुछ बोलने से पहले सोचना पड़ेगा। पप्पू यादव ने कहा कि राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, दिग्विजय सिंह, जीतनराम मांझी, शिवानंद तिवारी जैसे नेताओं ने बहुत सपोर्ट किया। बुजुर्ग नेताओं ने पिता की तरह छाया दिया।

आज बिहार के लोगों को अपनी बेटियों की सुरक्षा के लिए खुद आगे आना पड़ेगा। नेताओं के भरोसे रहने से काम नहीं चलेगा। पुलिस प्रशासन से भी समय पर सहयोग मिल जाए इसकी कोई गारंटी नहीं है। राजनीति कितनी गंदी हो गई है कि कोई दोस्त आज है ही नहीं। किसी पर भरोसा करना कठिन है। उन्होंने कहा कि मेरी लड़ाई किसी व्यक्ति नहीं बल्कि व्यवस्था से है। जो दुर्व्यवहार किया गया उसकी शिकायत लोकसभा स्पीकर महोदय से करेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पप्पू यादव के मुरीद हुए शिवानंद तिवारी, सांसद की गिरफ्तारी पर उठाया सवाल
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।