Pappu Yadav had narrow escape in Bhojpur house where he was standing was submerged in the Ganges in bhojpur भोजपुर में बाल-बाल बचे पप्पू यादव! जहां खड़े थे, वहीं गंगा में समाया मकान, कटाव क्षेत्र के दौरे पर थे, Bihar Hindi News - Hindustan
More

भोजपुर में बाल-बाल बचे पप्पू यादव! जहां खड़े थे, वहीं गंगा में समाया मकान, कटाव क्षेत्र के दौरे पर थे

भोजपुर में बाढ़ प्रभावित इलाके के दौरे पर गए पूर्णिया सांसद पप्पू यादव हादसे के शिकार होने से बाल-बाल बच गए। जहां वो खड़े थे, वहीं उनकी आंखों के सामने गंगा में एक घर समा गया। उन्होने कहा कि कई दिनों से गंगा का कटाव जारी है, लेकिन सरकार और प्रशासन ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है।

Fri, 25 July 2025 06:26 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, आरा
share
भोजपुर में बाल-बाल बचे पप्पू यादव! जहां खड़े थे, वहीं गंगा में समाया मकान, कटाव क्षेत्र के दौरे पर थे

पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव भोजपुर में हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गए। जब कटाव की सूचना मिलने पर भोजपुर के जवईनिया गांव में पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव शुक्रवार को बाढ़ प्रभावित गांव पहुंचे। वह जब कटाव क्षेत्र का निरीक्षण कर रहे थे, उसी दौरान जिस स्थान पर वे खड़े थे, वहां अचानक जोरदार कटाव शुरू हो गया। देखते ही देखते जमीन धंसने लगी और कई मकान गंगा में समा गए। अफरातफरी की स्थिति बन गई। ग्रामीणों की तत्परता से सांसद को वहां से सुरक्षित निकाल लिया गया। हादसा होते-होते टल गया।

पप्पू यादव ने कहा-भगवान की कृपा और ग्रामीणों की मदद से मेरी जान बची। मैं यहां की जनता का दर्द समझने आया हूं। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कई दिनों से गंगा का कटाव जारी है, लेकिन सरकार और प्रशासन ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वो मार देंगे या हम बिहार छोड़ देंगे; तेजस्वी के सीएम बनने पर पप्पू यादव का बयान
ये भी पढ़ें:NDA में जाएंगे पप्पू यादव? इस BJP नेता ने दिया खुला ऑफर
ये भी पढ़ें:राजेश राम और तारिक अनवर सीएम कैंडिडेट, पप्पू यादव ने तेजस्वी को दे दी टेंशन

उन्होंने राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रशासन केवल फाइलों और पैसों की लूटखसोट में व्यस्त है। मेरे सामने ही कई घर गंगा में समा गए, लेकिन शासन-प्रशासन की संवेदनहीनता साफ नजर आ रही है। यह आपदा नहीं, सरकार की लापरवाही का परिणाम है।

पप्पू यादव ने मौके पर ही कटाव से विस्थापित परिवारों को आर्थिक मदद दी और आश्वासन दिया कि आगे भी हरसंभव सहायता उनकी ओर से दी जाएगी।आरा। भोजपुर के शाहपुर ब्लॉक में गंगा से हो रहे कटाव और रोजाना घर हो रहे विलीन का जायजा लेने शुक्रवार को सांसद पप्पू यादव पहुंचे थे। निरीक्षण के दौरान भी एक घर ध्वस्त होकर गंगा में विलीन हुआ। इसे ले सांसद के काफिले में भी कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।