Pappu Yadav exile is over In Purnia he called Tejaswi a jan nayak in front of Rahul Gandhi पप्पू यादव का वनवास खत्म! पूर्णिया में राहुल के सामने तेजस्वी को जननायक बताया, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पप्पू यादव का वनवास खत्म! पूर्णिया में राहुल के सामने तेजस्वी को जननायक बताया

पूर्णिया में वोटर अधिकार यात्रा के दौरान सांसद पप्पू यादव ने राहुल गांधी के सामने तेजस्वी यादव के जननायक बताया। उन्होने कहा कि क्रांति के प्रतीक, नफरत और आंतक को मिटाने का नाम क्या है। आपकी उम्मीद आपका सपना और आपका विश्वास तेजस्वी हैं। 

Sun, 24 Aug 2025 03:00 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, पूर्णिया
share
पप्पू यादव का वनवास खत्म! पूर्णिया में राहुल के सामने तेजस्वी को जननायक बताया

बिहार में जारी महागठबंधन की वोटर अधिकार यात्रा आज पूर्णिया पहुंची। इस दौरान सांसद पप्पू यादव ने भी जोरदार भाषण दिया। राहुल गांधी के सामने उन्होने तेजस्वी यादव को जननायक बताया। जिसके बाद से अब लगने लगा है कि तेजस्वी और पप्पू यादव के बीच जो खटास थी, शायद अब खत्म हो चुकी है। वोटर अधिकार यात्रा के दौरान पप्पू यादव को भी जीप में जगह मिली। इस दौरान उन्होने तेजस्वी और राहुल गांधी की खूब तारीफ की।

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने कहा कि क्रांति के प्रतीक, नफरत और आंतक को मिटाने का नाम क्या है। आपकी उम्मीद आपका सपना और आपका विश्वास कौन है। इंसानियत का पैगाम कौन है, मोहब्बत का दूत कौन है। क्रांतिवीर और कर्मवीर कौन है। अरे मोदी जी हमारे जननायक तेजस्वी यादव जो लगातार बिहार के लिए संघर्ष करते रहे। बिहार की एक उम्मीद तेजस्वी आपके बीच है। इसके बाद पप्पू यादव ने राहुल गांधी की तारीफ में कसीदे पढ़े।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हरियाणा की जीप नहीं बिहार की बुलेट पर चढ़े राहुल, राजेश कुमार बिना हेलमेट घूमे
ये भी पढ़ें:कीचड़ भरे तालाब में राहुल गांधी उतरे, निकाला मखाना; कटिहार में किसानों से मिले
ये भी पढ़ें:तेजस्वी ने समझाया या राहुल गांधी खुद मंदिर न जाकर खानकाह मस्जिद गए; BJP ने पूछा

उन्होने कहा कि हमारे बड़े नेता, क्रांतिकारी नेता, जो गरीबों की हैं। जब तक इस देश में राहुल गांधी हैं, तब तक इंसानियत के दुश्मन को मरना होगा। नफरत को मिटना और मिटाना होगा। पूरा बिहार में न जाति न धर्म। किसान की लड़ाई कौन लड़ता है। यूपीएससी, बीपीएसी, एसएससी, नीट की लड़ाई कौन लड़ता है। आदिवासी, गरीबी, पलायन की लड़ाई कौन लड़ता है। युवा और छात्र की लड़ाई कौन लड़ता है। देश की आवाज कौन है, 93 फीसदी ईबीसी की आवाज कौन है। एससी-एसटी की आवाज कौन है, मुसलमानों का दर्द कौन है। पप्पू ने कहा कि जबतक राहुल गांधी हैं, तब तक ये देश सुरक्षित है, संविधान और लोकतंत्र सुरक्षित है।

आपको बता दें 2024 के लोकसभा चुनाव में पप्पू यादव को न तो आरजेडी से टिकट मिला और न ही कांग्रेस से, जिसके बाद वो निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर लड़े थे। और जीत दर्ज की थी। राजद प्रत्याशी बीमा भारती को हार का सामना करना पड़ा पड़ा था। जिसके बाद से तेजस्वी और पप्पू के बीच तनाव बना हुआ था। लेकिन आज वोटर अधिकार रैली में सारे गिले-शिकवे दूर होेते दिखे।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।