pappu yadav demand nishant kumar should become cm in place of nitish kumar निशांत कुमार को CM बनाएं, वरना भाजपा बिहार को चरागाह बना लेगी; विपक्षी नेता की अपील, Bihar Hindi News - Hindustan
More

निशांत कुमार को CM बनाएं, वरना भाजपा बिहार को चरागाह बना लेगी; विपक्षी नेता की अपील

विपक्षी नेता पप्पू यादव ने एनडीए के सभी गैर-भाजपा दलों से अपील की है कि निशांत कुमार को ही मुख्यमंत्री बनाया जाए। पूर्णिया के सांसद ने इस संबंध में फेसबुक पर लिखा है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के हटने पर बिहार भाजपा के लिए चरागाह बन सकता है और ऐसा होने से रोकना चाहिए।

Thu, 5 March 2026 11:41 AMSurya Prakash लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
निशांत कुमार को CM बनाएं, वरना भाजपा बिहार को चरागाह बना लेगी; विपक्षी नेता की अपील

बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने राज्यसभा जाने की पुष्टि कर दी है। इससे होली के दिन से ही लग रहे कयासों पर विराम लग गया है और अब स्पष्ट है कि वह सीएम पद छोड़ देंगे। अब कहा जा रहा है कि सीएम का पद भाजपा के खाते में जाएगा और नीतीश कुमार के बेटे निशांत डिप्टी सीएम बनेंगे। वहीं विपक्षी नेता पप्पू यादव ने एनडीए के सभी गैर-भाजपा दलों से अपील की है कि निशांत कुमार को ही मुख्यमंत्री बनाया जाए। पूर्णिया के सांसद ने इस संबंध में फेसबुक पर लिखा है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के हटने पर बिहार भाजपा के लिए चरागाह बन सकता है और ऐसा होने से रोकना चाहिए।

पप्पू यादव ने लिखा, 'मांझी जी,चिराग जी,लालू जी,उपेंद्र जी बिहार को BJP का चरागाह न बनने दें। एकमत से निशांत जी को बिना शर्त समर्थन देकर बिहार का मुख्यमंत्री बना दें। BJP के लिए बिहार का दरवाजा बंद कर दें। भविष्य की राजनीति आपस में फरिया लेंगे। इतिहास में अमर हो जाओगे। बिहारी स्वाभिमान का प्रतीक बन जाओगे।' नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की अटकलें कल से ही लग रही थीं, लेकिन आज पुष्टि हुई जब उन्होंने खुद फेसबुक पोस्ट लिखा। उन्होंने कहा कि मैं राज्यसभा जाने की इच्छा रखता हूं।

नीतीश ने जताई अपनी एक इच्छा और कह दी पूरी बात

नीतीश कुमार ने लिखा है कि मेरी संसदीय जीवन की शुरुआत से ही इच्छा थी कि बिहार विधानसभा के दोनों सदनों में रहूं। इसी क्रम में अब राज्यसभा जाने की इच्छा है। बिहार में नई बनने वाली सरकार को मेरा पूरा सहयोग और मार्गदर्शन रहेगा। अब नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की खबरों पर बिहार में अलग ही माहौल है। जेडीयू के नेता और कार्यकर्ता भावुक हैं तो वहीं जनता की भी नजर पूरे घटनाक्रम पर बनी हुई है। 2005 से नीतीश कुमार लगातार बिहार का नेतृत्व करते रहे हैं। ऐसी स्थिति में उनका हटना अहम है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नीतीश ने कर दिया कन्फर्म, बोले- जीवन की एक इच्छा पूरी करने राज्यसभा जा रहा हूं

डिप्टी सीएम पद पर निशांत तय, सीएम पर जारी हैं कयास

माना जा रहा है कि पहली बार बिहार में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार बनेगी। फिलहाल कई नामों पर चर्चा हो रही है कि किसे मुख्यमंत्री बनाया जाएगा, लेकिन डिप्टी सीएम के तौर पर निशांत कुमार का नाम तय माना जा रहा है। भाजपा की ओर से सम्राट चौधरी, नित्यानंद राय समेत कई नेताओं का नाम मुख्यमंत्री के तौर पर चल रहा है। फिलहाल इसके लिए इंतजार करना होगा कि कौन सीएम पद की शपथ लेगा। आज नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए नामांकन करेंगे और इस दौरान होम मिनिस्टर अमित शाह भी मौजूद रहेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नीतीश के बेटे की पॉलिटिक्स में धमाकेदार एंट्री? कौन हैं होने वाले Dy CM निशांत
ये भी पढ़ें:नीतीश की EXIT हुई तो कौन बनेगा बिहार का CM, रेस में ये 5 नाम; निशांत के पास क्या
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।