paper leak mastermind sanjiv mukhiya send to remand of eou संजीव मुखिया की बढ़ी रिमांड अवधि, EOU के कड़े सवालों से पेपर लीक के मास्टरमाइंड का होगा सामना, Bihar Hindi News - Hindustan
More

संजीव मुखिया की बढ़ी रिमांड अवधि, EOU के कड़े सवालों से पेपर लीक के मास्टरमाइंड का होगा सामना

ईओयू को संजीव मुखिया की दो दिनों की रिमांड की अनुमति मिल गई है। संजीव मुखिया बेऊर जेल में है। उसे जेल से रिमांड पर लेने के लिए ईओयू के अधिकारी कोर्ट से रवाना हो चुके हैं।

Mon, 28 April 2025 02:11 PMNishant Nandan हिन्दुस्तान टीम, पटना
share
संजीव मुखिया की बढ़ी रिमांड अवधि, EOU के कड़े सवालों से पेपर लीक के मास्टरमाइंड का होगा सामना

विभिन्न पेपर लीक कांडों के मास्टरमाइंड माने जाने वाले संजीव मुखिया को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। संजीव मुखिया को रिमांड पर लेने की ईओयू की अर्जी कोर्ट ने मंजूर कर ली है। ईओयू को संजीव मुखिया की दो दिनों की रिमांड की अनुमति मिल गई है। संजीव मुखिया बेऊर जेल में है। उसे जेल से रिमांड पर लेने के लिए ईओयू के अधिकारी कोर्ट से रवाना हो चुके हैं।

आपको बता दें कि आर्थिक अपराध शाखा यानी ईओयू को इससे पहले शनिवार को संजीव मुखिया की 36 घंटे की रिमांड मिली थी। रिमांड अवधि पूरी होने के बाद ईओयू ने कोर्ट में अर्जी लगाकर पेपर लीक के मास्टरमाइंड की रिमांड अवधि बढ़ाने की मांग की थी। ताकि उससे विभिन्न पेपर लीक से जुड़े और भी अहम सवाल पूछे जा सकेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:फरारी में कहां छिपा था, संजीव मुखिया ने बताया; बीवी को राजनीति में लाने की इच्छा

सूत्रों के हवाले से खबर आई थी कि ईओयू से पूछताछ में संजीव मुखिया ने दावा किया था कि बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में होने वाली विभिन्न परीक्षाओं में उसकी धमक थी। यह भी कहा जा रहा है कि ईओयू के सामने संजीव मुखिया ने दावा किया है कि उसने सेटिंग के जरिए कुछ नेताओं के बच्चों को भी मेडिकल की परीक्षाओं में लाभ पहुंचाया था। इतना ही नहीं संजीव मुखिया का यह भी दावा है कि उसने एनटीए और रेलवे भर्ती बोर्ड की परीक्षाओं में भी धांधली यानी सेटिंग की गई है।

नीट पेपर लीक के मास्टरमाइंड कहे जाने वाले संजीव मुखिया ने कई दिनों तक पुलिस को छकाया है। संजीव मुखिया ने जांच टीम को बताया है कि फरारी के दौरान वो लाभुकों के घर में छिपा रहा। उसने यह भी खुलासा किया है कि वो इस धंधे और पैसों के जरिए अपनी पत्नी को राजनीति में लाना चाहता था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लव अफेयर में गई युवक की जान, प्रेमिका के घर वालों पर जहर खिलाने का इल्जाम
ये भी पढ़ें:बिहार में 36 हेडमास्टरों पर केस, शिक्षा विभाग की योजनाओं में फर्जीवाड़े का खेल
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।