one year old child bites cobra snake dies shocking incident in Bihar एक साल के बच्चे ने कोबरा को काटा, सांप की हो गई मौत; बिहार में हैरान करने वाली घटना, Bihar Hindi News - Hindustan
More

एक साल के बच्चे ने कोबरा को काटा, सांप की हो गई मौत; बिहार में हैरान करने वाली घटना

घर में खेल रहा एक साल का गोविंदा को अचानक कोबरा सांप नजर आ गया। उसने सांप को खिलौना समझकर पकड़ लिया और अपने दांत से काट दिया। इससे कोबरा की तुरंत मौत हो गई।

Sat, 26 July 2025 07:59 AMJayesh Jetawat हिन्दुस्तान, बेतिया
share
एक साल के बच्चे ने कोबरा को काटा, सांप की हो गई मौत; बिहार में हैरान करने वाली घटना

फुफकार मारते जहरीले कोबरा सांप को देखकर अच्छे-अच्छों के पसीने छूट जाते हैं। मगर बिहार के बेतिया से हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक साल के बच्चे ने जहरीले कोबरा को दांत से काट दिया। इससे सांप की मौके पर ही मौत हो गई। सांप को काटने के कुछ घंटे बाद बच्चा भी बेहोश हो गया।

घटना पश्चिम चंपारण जिले के मझौलिया प्रखंड के मोहच्छी बनकटवा गांव की है। बच्चे को बेहोशी की हालत में मझौलिया पीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेतिया के सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (जीएमसीएच) रेफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार सुनील साह का एक साल का बेटा गोविंदा शुक्रवार दोपहर को अपने घर में खेल रहा था। दादी मातेश्वरी देवी ने बताया कि इसी दौरान घर में दो फीट लंबा कोबरा सांप निकल आया। मासूम ने सांप को खिलौना समझकर उसे पकड़ लिया। फिर उसे दांत से काट दिया। इसके तुरंत बाद कोबरा की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बच्चे ने काटकर सांप के दो टुकड़े भी कर दिए थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:स्नेकमैन जेपी यादव बने कोबरा के शिकार, रेस्क्यू करते लुढ़क गए; वीडियो देखें

बेतिया स्थित जीएमसीएच अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. दिवाकांत मिश्रा ने बताया कि बच्चे में जहर के कोई भी लक्षण नहीं हैं। फिलहाल उसका उपचार जारी है। बच्चे की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। इस वाकये के बाद परिजन घबरा गए। वहीं, बच्चे के काटने से सांप की मौत पर लोग हैरानी जता रहे हैं।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।