nude dead body of woman found in nawada police said after gang rape she strangulated with a saree गैंगरेप के बाद साड़ी से गला घोंटा; बिहार के नवादा में नग्न मिली महिला से हुई हैवानियत, Bihar Hindi News - Hindustan
More

गैंगरेप के बाद साड़ी से गला घोंटा; बिहार के नवादा में नग्न मिली महिला से हुई हैवानियत

महिला ने बच्चों को मवेशी का दूध निकालने के लिए घर भेज दिया और वह स्वयं पटवन करने के लिए रुकी रही। इसी बीच आरोपित वहां पहुंचे और महिला के साथ बारी से बारी से दुष्कर्म किया और घटनास्थल से करीब 300 मीटर दूर ले जाकर महिला के सिर पर खंती से वार कर हत्या कर दी।

Thu, 19 Feb 2026 10:56 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, नवादा
share
गैंगरेप के बाद साड़ी से गला घोंटा; बिहार के नवादा में नग्न मिली महिला से हुई हैवानियत

बिहार में नवादा जिले के रोह थाना क्षेत्र में हुई महिला की हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। महिला की सामूहिक दुष्कर्म के बाद खंती से सिर पर वारकर तथा साड़ी के छोर से गला घोंटकर हत्या की गयी थी। पुलिस की एसआईटी ने 24 घंटे के भीतर मंगलवार को तकनीकी सर्विलांस व मानवीय साक्ष्यों की मदद से घटना में शामिल तीन आरोपितों को अलग-अलग जगहों से दबोच लिया है। इनमें से एक विधि विरुद्ध किशोर है। घटना को पूर्व के विवाद के प्रतिशोध में अंजाम दिया गया था। बता दें कि महिला की नग्न हालत में लाश मिलने से सनसनी फैल गई थी।

पुलिस ने आरोपितों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त मर्डर विपन खंती, हत्यारे का एक इनर, मृतका की चूड़ी, मंगलसूत्र व चप्पलें बरामद की है। गिरफ्तार आरोपितों में जवाहर यादव का बेटा दिलीप यादव व स्व. मुसहरी राजवंशी का बेटा रामस्वरूप राजवंशी शामिल हैं। दोनों रोह थाना क्षेत्र के समरैठा गांव के रहने वाले हैं। आरोपितों को बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। जबकि किशोर को किशोर न्यायालय भेजा गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना: CBI के सामने हाजिर नहीं हुए नीट छात्रा के मामा, भाई के मोबाइल की जांच जारी

एसपी अभिनव धीमान ने बुधवार की दोपहर बाद पुलिस कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में सदर एसडीपीओ-01 हुलाश कुमार की उपस्थिति में पूरे मामले का खुलासा किया। एसपी के मुताबिक महिला व आरोपित दिलीप यादव के बीच पूर्व से खलिहान में पानी गिराने व मवेशियों का चारा आदि गिराने को लेकर विवाद चल रहा था। इसके कारण दोनों के बीच तनाव बना था। घटना की शाम 16 फरवरी को महिला अपने बच्चों के साथ गेहूं का खेत पटवन करने गयी थी।

देर शाम होने पर उसने बच्चों को मवेशी का दूध निकालने के लिए घर भेज दिया और वह स्वयं पटवन करने के लिए रुकी रही। इसी बीच आरोपित वहां पहुंचे और महिला के साथ बारी से बारी से दुष्कर्म किया और घटनास्थल से करीब 300 मीटर दूर ले जाकर महिला के सिर पर खंती से वार कर हत्या कर दी। मौत की पुष्टि के लिए आरोपितों ने साड़ी को गर्दन में लपेट कर उसका गला घोंट दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार हुआ नक्सल मुक्त, पुलिस का दावा; इस अंतिम नक्सली ने कर दिया सरेंडर

एसआईटी की गयी थी गठित

पुलिस को 16 फरवरी की रात करीब 10:30 बजे रोह थाना क्षेत्र के एक गांव के बधार में महिला का निर्वस्त्र शव मिलने की खबर मिली। महिला के गले में साड़ी का फंदा पड़ा था। मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम द्वारा घटनास्थल से साक्ष्य संकलित किये गये। इस बीच 47 वर्षीया महिला के शव की पहचान की गयी। परिजनों की उपस्थिति में शव का अन्वीक्षण रिपोर्ट तैयार कर सदर अस्पताल भेजा गया। जहां शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इस मामले में मृतका के बड़े बेटे की शिकायत पर 17 फरवरी को रोह थाना कांड संख्या-59/26 दर्ज किया गया।

मामले में 04 नामजद व 04-05 अज्ञात आरोपित किये गये। मामले की गंभीरता को देखते हुए घटना की जांच के लिए एसपी द्वारा सदर एसडीपीओ-01 के नेतृत्व में एसआईटी गठित की गयी। तकनीकी साक्ष्यों की मदद से एसआईटी ने दिलीप यादव को गिरफ्तार किया और उसकी निशानदेही पर दो अन्य पकड़े गये। आरोपितों ने पूछताछ में दुष्कर्म के बाद हत्या करने की बात स्वीकार की है।

पांच आरोपितों के नाम आए

पुलिस के मुताबिक घटना में संलिप्त अब तक पांच आरोपितों के नाम सामने आये हैं। इनमें से तीन आरोपित पकड़े गये हैं। जबकि दो अन्य की गिरफ्तारी के लिए पुलिस विभिन्न संभावित जगहों पर छापेमारी कर रही है। पकड़े गये तीन आरोपितों में से दिलीप यादव को छोड़कर शेष दो अप्राथमिकी आरोपित हैं।

नवादा के एसपी अभिनव धीमान ने कहा कि पुलिस ने 24 घंटे के भीतर घटना में संलिप्त तीन आरोपितों को पकड़ लिया है। इनमें से एक विधि विरुद्ध किशोर है। आरोपितों की निशानदेही पर मर्डर विपन समेत अन्य सामान बरामद किये गये हैं। आरोपितों ने दुष्कर्म के बाद हत्या की बात स्वीकार की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद दुष्कर्म की अधिकारिक पुष्टि की जा सकेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LIVE: बिहार विधानमंडल का बजट सत्र, थोड़ी देर में शुरू होगी कार्यवाही
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।