Now there is ruckus in Bihar over the poster of I Love Mohammad mob beat up a youth in Hajipur police deployed अब बिहार में 'आई लव मोहम्मद' के पोस्टर पर बवाल, हाजीपुर में युवक को भीड़ ने पीटा, फोर्स तैनात, Bihar Hindi News - Hindustan
More

अब बिहार में 'आई लव मोहम्मद' के पोस्टर पर बवाल, हाजीपुर में युवक को भीड़ ने पीटा, फोर्स तैनात

बिहार के हाजीपुर में कई घरों पर सोमवार को ‘आई लव मोहम्मद’ के पोस्टर लगाए गए। इसके बाद भीड़ ने पोस्टर लगाने के आरोप में एक युवक की पिटाई कर दी। जिसके बाद मौके पर पहुंचे पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है। और पूछताछ कर रही है। इलाके में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

Mon, 29 Sep 2025 07:28 PMsandeep हिन्दुस्तान, नगर संवाददाता, हाजीपुर
share
अब बिहार में 'आई लव मोहम्मद' के पोस्टर पर बवाल, हाजीपुर में युवक को भीड़ ने पीटा, फोर्स तैनात

यूपी से शुरू हुआ 'आई लव मोहम्मद' विवाद अब बिहार तक पहुंच गया है। वैशाली जिले के हाजीपुर के जढ़ुआ स्थित मिल्की मोहल्ले के मतवलवा अखाड़ा के पास सोमवार को एक पक्ष के युवक को आई लव मोहम्मद का पोस्टर चिपकाते स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। लोगों ने इसकी सूचना हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं को दी। देखते ही देखते काफी संख्या में भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही हिंदू संगठन के प्रकाश पांडे, सोनू कुमार, डॉ राकेश सहित अन्य लोग मौके पर पहुंचे। युवक के साथ मारपीट शुरू कर दी। सूचना मिलेन पर पहुंची पुलिस ने भीड़ से युवक को छुड़ाकर हिरासत में ले लिया।

वहीं हाजीपुर सदर एसडीपीओ-वन सुबोध कुमार समेत नगर थानाध्यक्ष, जढ़ुआ ओपी प्रभारी, गंगाब्रिज थाने सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया। वहीं पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पोस्टर लगाने वालों की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।

हिंदू संगठन के प्रकाश पांडे ने बताया कि सोमवार को करीब 12 बजे सूचना मिली कि मतवाला अखाड़े के पास करीब 100 घरों की दीवार एवं बिजली के खंभों पर आई लव मोहम्मद का पोस्टर चिपकाया गया है। हाजीपुर सदर एसडीपीओ सुबोध कुमार ने बताया कि जढ़ुआ मोहल्ले में विवादित पोस्टर चिपकाया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आई लव मोहम्मद स्लोगन से मांझी को आपत्ति, बोले- इससे सांप्रदायिकता की बू आई है
ये भी पढ़ें:अमित शाह के दौरे के बीच बिहार में आई लव मोहम्मद पर विवाद, यहां माहौल गरमाया

वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि कम से कम 100 घरों पर पोस्टर छिपकाए गए हैं। जहां से पोस्टर छपवाया गया है। उसका नाम इमरान है, जिसकी मोबाइल की शॉप है। वहीं पुलिस का कहना है कि कुछ विवादित पोस्टर लगाने की सूचना मिली थी। एक युवक को डिटेन किया गया है। किस मकसद से पोस्टर लगाए गए हैं वो पता करने की कोशिश कर रहे हैं। 20 से 30 घरों के बाहर ये पोस्टर लगाए गए थे।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।