Notice to Deputy CM Vijay Sinha in two voter ID case Election Commission seeks reply by 14 August तेजस्वी के बाद बिहार के डिप्टी सीएम को दो वोटर ID मामले में नोटिस, चुनाव आयोग ने मांगा जवाब, Bihar Hindi News - Hindustan
More

तेजस्वी के बाद बिहार के डिप्टी सीएम को दो वोटर ID मामले में नोटिस, चुनाव आयोग ने मांगा जवाब

तेजस्वी यादव के बाद अब बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा को दो वोटर आईडी मामले में चुनाव आयोग ने नोटिस जारी किया है। 14 अगस्त तक जवाब दाखिल करने को कहा है। ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में सिन्हा के बांकीपुर और लखीसराय में ईपिक नंबर दर्ज है।

Sun, 10 Aug 2025 07:58 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
तेजस्वी के बाद बिहार के डिप्टी सीएम को दो वोटर ID मामले में नोटिस, चुनाव आयोग ने मांगा जवाब

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के बाद अब डिप्टी सीएम विजय सिन्हा को दो वोटर आईडी मामले में चुनाव आयोग ने नोटिस कर 14 अगस्त तक जवाब मांगा है। आपको बता दें गहन पुनरीक्षण 2025 के दौरान जारी हुई ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में 182-बांकीपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के मतदान केंद्र संख्या- 406 मतदाता सूची क्रमांक-757 ईपिक नंबर- AFS0853341 पर अंकित है।

इसके अलावा लखीसराय विधानसभा क्षेत्र ईपिक नंबर- IAF3939337 में भी अंकित है। दो जगह ईपिक नंबर होने के चलते 14 अगस्त शाम 5 बजे तक जवाब दाखिल करने को कहा गया है। निर्वाचन निबंधन अधिकारी पटना ने पत्र जारी किया है। आपको बता दें रविवार को तेजस्वी यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विजय सिन्हा के दो वोटर आईडी होने का दावा किया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चुनाव आयोग करे जांच, अगर…डिप्टी CM विजय सिन्हा के 2 वोटर ID विवाद पर बोले चिराग
ये भी पढ़ें:डिप्टी CM विजय सिन्हा के पास 2 वोटर ID? कांग्रेस बोली- फर्जी वोटर, इस्तीफा मांगा
ये भी पढ़ें:तेजस्वी का आरोप: डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा के नाम दो वोटर लिस्ट,2 ईपिक कार्ड

वहीं इस मामले पर विजय सिन्हा ने बताया कि पहले उनका नाम परिवार के अन्य सदस्यों के साथ बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में दर्ज था। 30 अप्रैल 2024 को उन्होंने लखीसराय विधानसभा में अपना नाम जोड़ने के लिए आवेदन किया और उसी समय पटना के वोटर लिस्ट से नाम हटाने के लिए भी ऑनलाइन आवेदन कर दिया था। लेकिन, किसी कारणवश चुनाव आयोग ने पटना से उनका नाम नहीं हटाया।

एसआईआर के दौरान जब चुनाव आयोग ने ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी की, तब उन्हें पता चला कि उनका नाम दो जगहों पर दर्ज है। इसके बाद उन्होंने 5 अगस्त को बीएलओ को आवेदन देकर पटना की सूची से नाम हटाने का अनुरोध किया। उन्होंने दोनों की रिसीविंग कॉपी भी पत्रकारों को दिखाई। उपमुख्यमंत्री के दो वोटर आईडी मामले में बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने विजय सिन्हा के तुरंत इस्तीफा देने की मांग की है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।