Not only landlord tenant will also get 125 units free electricity what they will have to do मकान मालिक ही नहीं, किराएदारों को भी मिलेगी 125 यूनिट मुफ्त बिजली; करना होगा यह काम, Bihar Hindi News - Hindustan
More

मकान मालिक ही नहीं, किराएदारों को भी मिलेगी 125 यूनिट मुफ्त बिजली; करना होगा यह काम

बिहार में 125 यूनिट फ्री बिजली का जोर-शोर से प्रचार किया जा रहा है। बिजली कंपनी ने निर्देश जारी किए हैं कि मुफ्त बिजली योजना का लाभ सिर्फ मकान मालिक ही नहीं बल्कि किराएदार भी ले सकेंगे। 

Sat, 26 July 2025 06:20 AMJayesh Jetawat हिन्दुस्तान, कार्यालय संवाददाता, पटना
share
मकान मालिक ही नहीं, किराएदारों को भी मिलेगी 125 यूनिट मुफ्त बिजली; करना होगा यह काम

बिहार में 125 यूनिट वाली मुफ्त बिजली का फायदा सिर्फ मकान मालिक ही नहीं, बल्कि किराएदारों को भी अलग से मिलेगा। किराएदारों को यह फायदा तब मिलेगा जब अपने मकान मालिक से एक एग्रीमेंट करा लेंगे। उस एग्रीमेंट कॉपी के आधार पर किराएदारों को नया बिजली कनेक्शन मिल जाएगा। किराएदारों का अपना मीटर होगा। इसके बाद मुफ्त बिजली का लाभ किराएदार उठा सकेंगे।

इन दिनों पटना शहर में 125 यूनिट वाली मुफ्त बिजली योजना लाभ के लिए किराएदारों में चर्चा का विषय बना हुआ है। उन्हें कैसे इसका लाभ मिले, इसको लेकर किराएदार बिजली ऑफिस भी जानकारी के लिए पहुंच रहे हैं। यह देखते हुए बिजली कंपनी ने निर्देश जारी किया।

मुफ्त बिजली योजना का लाभ सिर्फ घरेलू ग्रामीण या शहरी उपभोक्ताओं को मिलेगा। बिजली कंपनी इसका जोर-शोर से प्रचार प्रसार कर रही है। हर दिन सार्वजनिक स्थलों पर कैंप लगाए जा रहे हैं। कैंप में उपभोक्ताओं के बीच योजना संबंधित जो भी संशय बना हुआ, उसे दूर किया जाना है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली की गिनती कैसे होगी? कंपनी ने उदाहरण देकर समझाया

इसके अलावा अन्य बिजली के कार्यों को भी पूरा किया जाना है। इनमें उपभोक्ताओं को साइबर ठगी से बचाव के बारे में जागरूक करना, पीएम सूर्य घर योजना का प्रचार-प्रसार, बिजली बिल संबंधित शिकायतों का निवारण के साथ बिजली आपूर्ति संबंधित शिकायतों को दूर करना है। कंपनी के जीएम राजस्व अरविंद कुमार ने इसके प्रचार-प्रसार को लेकर सभी अंचल के बिजली अधिकारियों को निर्देश जारी किया है।

शहर से लेकर ग्रामीण इलाके में लगा बिजली कैंप

125 यूनिट मुफ्त बिजली को लेकर लोगों के बीच जागरूकता फैलाने के लिए पटना शहरी इलाके से लेकर पटना अंचल के ग्रामीण इलाके में जगह-जगह कैंप लगाए गए। पेसू पूर्वी के 29 जगहों पर कैंप लगाया गया। शनिवार को पेसू पश्चिमी अंचल में कैंप लगाए जाएंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नीतीश कैबिनेट में 125 यूनिट फ्री बिजली का प्रस्ताव पास, जानें कब लागू होगी स्कीम

ग्रामीण इलाके में विद्युत आपूर्ति प्रमंडल बिहटा के पालीगंज, दुल्हिंबजार एवं बिक्रम, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल मसौढ़ी के मानिकधाम एवं पुनपुन तथा विद्युत आपूर्ति प्रमंडल फतुहा के महारानीस्थान एवं फतुहा बाजार में नुक्कड़ नाटक कराकर और कैम्प के माध्यम से जागरूकता फैलाई गई।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।