non bailable warrant issued on JDU MLA Amarendra Kumar Pandey bihar नीतीश के विधायक के खिलाफ क्यों जारी हुआ गैरजमानती वारंट जारी, अंडरग्राउंड हो गए अमरेंद्र पांडेय, Bihar Hindi News - Hindustan
More

नीतीश के विधायक के खिलाफ क्यों जारी हुआ गैरजमानती वारंट जारी, अंडरग्राउंड हो गए अमरेंद्र पांडेय

मीरगंज के सेमराव गांव निवासी जितेन्द्र राय ने इस मामले में एक अप्रैल को कुचायकोट थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। दर्ज प्राथमिकी में बताया गया है कि बेलवा गांव में किरण सिन्हा की 16 एकड़ 93 डिसमिल जमीन है। आरोपितों ने उनसे कहा कि अपने मालिक से कहकर जमीन हमारे नाम करवा दो।

Mon, 13 April 2026 05:31 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, हमारे संवाददाता, गोपालगंज
share
नीतीश के विधायक के खिलाफ क्यों जारी हुआ गैरजमानती वारंट जारी, अंडरग्राउंड हो गए अमरेंद्र पांडेय

एमपी-एमएलए विशेष कोर्ट ने कुचायकोट के जदयू विधायक अमरेन्द्र कुमार पांडेय उर्फ पप्पू पांडेय, उनके भाई सतीश पांडेय सहित तीन लोगों के खिलाफ गैर-जमानतीय वारंट जारी किया गया है। तीनों पर फर्जी कागजात बनाकर जबरन जमीन कब्जा करने के लिए भू-माफियाओं के साथ मिलकर साजिश रचने का आरोप है।

शुक्रवार को वारंट जारी होने के बाद कुचायकोट थाने की पुलिस मीरगंज के तुलसिया गांव निवासी विधायक अमरेन्द्र कुमार पांडेय, उनके भाई सतीश पांडेय तथा सिधवलिया थाने के हसनपुर गांव निवासी सीए राहुल तिवारी की गिरफ्तारी के लिए सक्रिय हो गई है। एसपी विनय तिवारी के निर्देश पर दो टीमों का गठन कर पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। सूत्रों के अनुसार वारंट जारी होने के बाद तीनों आरोपित भूमिगत हो गये हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में पछुआ हवाओं ने बढ़ाई गर्मी, 40 के पार जाएगा पारा; मौसम का हाल

एक अप्रैल को विधायक समेत तीन पर दर्ज हुई थी प्राथमिकी

मीरगंज थाने के सेमराव गांव निवासी जितेन्द्र राय ने इस मामले में एक अप्रैल को कुचायकोट थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। दर्ज प्राथमिकी में बताया गया है कि बेलवा गांव में किरण सिन्हा की 16 एकड़ 93 डिसमिल जमीन है। आरोपितों ने उनसे कहा कि अपने मालिक से कहकर जमीन हमारे नाम करवा दो। इसके बाद वहां मौजूद पांच कमरों के ताले तोड़कर अपना ताला लगा दिया और जान मारने की नीयत से फायरिंग भी की।

प्राथमिकी में उन्होंने बताया कि मुजफ्फरपुर निवासी विमल प्रसाद सिन्हा की पत्नी किरण सिन्हा के यहां वे काम करते हैं। कुचायकोट थाने के बेलवा गांव में किरण सिन्हा की 16 एकड़ 93 डिसमिल जमीन है, जिस पर गेहूं की फसल लगी है। वह पककर तैयार है। एक अप्रैल को वे अपने सहायक, सीवान जिले के बसंतपुर थाने के कपरिपुर गांव निवासी अजीत कुमार सिंह के साथ जमीन पर पहुंचे तो वहां कुछ लोग पहले से मौजूद थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गंगा घाट के पास खड़ी होकर अपना बच्चा बेचने लगी मां, बिहार में ममता का सौदा
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:14 अप्रैल को नए सीएम का ऐलान और 15 को शपथ, बिहार में नई सरकार पर लेटेस्ट अपडेट

आरोप है कि उनलोगों ने जान मारने की नीयत से फायरिंग भी की। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और वहां से भोला पांडेय उर्फ राकेश पांडेय, गुड्डू कुमार, दीपक कुमार व नीतीश कुमार को गिरफ्तार कर लिया, जबकि राहुल तिवारी मौके से फरार हो गया।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।