Nomination of state RJD president tomorrow, Lalu old associate Mangani Lal Mandal ahead in the race प्रदेश राजद अध्यक्ष का नामांकन कल, रेस में लालू के पुराने साथी मंगनी लाल मंडल आगे!, Bihar Hindi News - Hindustan
More

प्रदेश राजद अध्यक्ष का नामांकन कल, रेस में लालू के पुराने साथी मंगनी लाल मंडल आगे!

राजद सूत्रों के हवाले से खबर है कि लालू यादव के पुराने साथी और इसी साल जदयू से आरजेडी में शामिल हुए पूर्व मंत्री मंगनी लाल मंडल राजद के प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए नामांकन करेंगे। चुनावी प्रक्रिया की औपचारिकता पूरी होने के बाद नाम की घोषणा होगी।

Fri, 13 June 2025 07:09 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
प्रदेश राजद अध्यक्ष का नामांकन कल, रेस में लालू के पुराने साथी मंगनी लाल मंडल आगे!

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) की सांगठनिक चुनावी प्रक्रिया के तहत शनिवार यानी 14 जून को राजद के प्रदेश अध्यक्ष का नामांकन होगा। इस बीच पार्टी सूत्रों के हवाले से खबर है कि लालू यादव के पुराने साथी और हाल ही में जदयू से आरजेडी में शामिल हुए पूर्व मंत्री मंगनी लाल मंडल राजद के प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए नामांकन करेंगे। चुनावी प्रक्रिया की औपचारिकता पूरी होने के बाद नाम की घोषणा होगी। वहीं खबर ये भी है कि मंगनी लाल प्रदेश अध्यक्ष की रेस में सबसे आगे चल रहे हैं। इसी साल जनवरी में जेडीयू छोड़ ही वापस राजद में आ गए थे

मंगनी लाल के सियासी सफर की बात करें तो वे झंझारपुर से सांसद रह चुके हैं। वर्ष 1986 से 2004 तक वे बिहार विधान परिषद के सदस्य रहे। इस अवधि के दौरान वे राज्य कैबिनेट में मंत्री भी थे। 2004 से 2009 तक वे राज्यसभा के सदस्य थे। इससे पहले जब तेजस्वी यादव ने उन्हें राजद की सदस्ता दिलाई थी, तब उन्होने कहा था कि मैं अपने पुराने घर लौट आया हूं। लालू यादव हमारे नेता हैं, पुराने सहयोगी हैं। उन्होने कहा मैं 5 साल जेडीयू में था। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया, लेकिन मुझसे काम नहीं लिया गया। जेडीयू में आंतरिक लोकतंत्र नहीं है। उन्होंने कहा कि जेडीयू और बिहार को सिर्फ तीन आदमी चला रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राजद में प्रदेश से राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की डेट फाइनल, जगदानंद बचेंगे या…
ये भी पढ़ें:चुनाव से पहले बिहार राजद अध्यक्ष बदलेंगे लालू-तेजस्वी? रेस में आलोक मेहता भी

आपको बता दें राजद में सांगठनिक चुनाव चल रहा है। बूथ से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया जारी है। बिहार प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव 21 जून और राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव 5 जुलाई को होना तय है। प्राथमिक इकाई और पंचायत इकाई के चुनाव सम्पन्न होने के साथ ही राजद के सांगठनिक चुनाव का पहला, दूसरा और तीसरा चरण पूरा हो गया है। जिसमें जिला कमेटियों का चुनाव भी शामिल था। 14 से प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो रही है, जबकि राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया 24 को राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों की सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद शुरू होगी। पांच जुलाई को राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होगा।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।