no entry of vehicles at nehru path raja bajar fly over and jagdev path in patna during mahashivratri पटना में नेहरू पथ, राजाबाजार फ्लाई ओवर समेत इन इलाकों में नहीं चलेंगी गाड़ियां, बदली ट्रैफिक व्यवस्था, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पटना में नेहरू पथ, राजाबाजार फ्लाई ओवर समेत इन इलाकों में नहीं चलेंगी गाड़ियां, बदली ट्रैफिक व्यवस्था

नेहरू पथ से दीघा, राजीव नगर, एजी कॉलोनी जाने वाले छोटे वाहन को पाया पाया नंबर 4 से अंबेडकर पथ में डायवर्ट किए जाएंगे जो अंबेडकर पथ से मौर्या पथ होते हुए आशियाना-दीघा रोड से गंतव्य की ओर जा सकेंगे।

Fri, 13 Feb 2026 06:28 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, कार्यालय संवाददता, पटना
share
पटना में नेहरू पथ, राजाबाजार फ्लाई ओवर समेत इन इलाकों में नहीं चलेंगी गाड़ियां, बदली ट्रैफिक व्यवस्था

पटना में महाशिवरात्री के दिन 15 फरवरी को नेहरू पथ की यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। विभिन्न समितियों की ओर से शहर के अलग-अलग स्थानों से शोभा यात्रा निकाली जाएगी। यह दोपहर 3 बजे अलग-अलग मार्गों से निकलकर खाजपुरा शिव मंदिर, नेहरू पथ पहुंचेगी। वहां भव्य अभिनंदन समारोह होगा। इसके कारण नेहरू पथ में राजाबाजार फ्लाईओवर के नीचे डुमरा टीओपी मोड़ से जगदेवपथ मोड़ तक सभी प्रकार के सामान्य वाहनों का परिचालन नहीं होगा। इन मार्गों पर एंबुलेंस, अग्निशमन व अन्य अति आवश्यक वाहनों का सिर्फ परिचालन होगा।

रूकनपुरा से चिड़ियाखाना तक फ्लाईओवर के ऊपर से वाहन चलेंगे

नेहरू पथ में रूकनपुरा से चिड़ियाखाना गेट नंबर 1 तक नगर सेवा/सिटी राइड बस/सीएनजी बसों का परिचालन फ्लाईओवर के ऊपर से होगा। नेहरू पथ में जगदेव पथ मोड़ से हवाई अड्डा/आयकर गोलंबर/पटना जंक्शन की ओर आने वाले ऑटो/व्यावसायिक वाहन जगदेव पथ मोड़ से दक्षिण जगदेव पथ रोड में डायवर्ट किया जाएगा जो फुलवारी जेल मोड़ होते हुए गंतव्य की ओर जा सकेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:फागुन में ही सूख रही गंगा, बिहार में इस बार भीषण गर्मी के आसार

छोटे वाहनों को अंबेडकर पथ से मोड़ा जाएगा

नेहरू पथ से दीघा, राजीव नगर, एजी कॉलोनी जाने वाले छोटे वाहन को पाया पाया नंबर 4 से अंबेडकर पथ में डायवर्ट किए जाएंगे जो अंबेडकर पथ से मौर्या पथ होते हुए आशियाना-दीघा रोड से गंतव्य की ओर जा सकेंगे। नेहरू पथ में डुमरा टीओपी मोड़ से पूरब से पश्चिम जाने वाले वाहनों को डुमरा टीओपी से दक्षिण हवाई अड्डा पश्चिमी गेट की ओर डायवर्ट किए जाएंगे जो हवाई अड्डा पश्चिमी गेट के फुलवारी जेल मोड़ से जगदेवपथ होते हुए गंतव्य की ओर जा सकेंगे।

आशियाना-दीघा जाने वाले वाहन आंबेडकर पथ होकर चलेंगे

नेहरू पथ में पूरब से पश्चिम आशियाना/दीघा की ओर जाने वाले वाहन राजाबाजार फ्लाईओवर के ऊपर से होते हुए रूकनपुरा से रूपसपुर पुल नीचे विजयनगर से यू-टर्न लेकर पुन: रूकनपुरा से फ्लाईओवर नीचे से अंबेडकर पथ होकर जा सकेंगे। आशियाना-दीघा रोड से नेहरू पथ में पश्चिम/पूरब की ओर जाने वाले वाहन आशियाना-दीघा रोड में पासपोर्ट ऑफिस मोड़ से अंबेडकर पथ होते हुए जगदेवपथ मोड़ के पास नेहरू पथ नेहरू पथ जाएंगे। अथवा जगदेव पथ से फुलवारी जेल मोड़ होते हुए आगे पूरब की तरफ जा सकेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बीच सड़क भांजे ने मामा को चापड़ से गोदा, पटना में खौफनाक मर्डर;क्या बोला हत्यारा
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:छात्रा की पीठ-कमर पर चोट के निशान, पटना में लड़की की मौत पर रहस्य गहराया
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।