bihar si wife committed suicide in sasaram after marriage of 5 months पांच महीने पहले ही हुई थी शादी, दारोगा की पत्नी ने क्यों दे दी जान; सनसनी, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पांच महीने पहले ही हुई थी शादी, दारोगा की पत्नी ने क्यों दे दी जान; सनसनी

इधर इसकी सूचना पर एसडीपीओ कुमार वैभव और अन्य पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने इस घटना की शुरुआती जांच-पड़ताल की है। जानकारी के मुताबिक,एसआई ज्ञानदीप कुमार की शादी विगत पांच माह पूर्व मोतिहारी में संपन्न हुई थी। लेकिन अब उनकी पत्नी ने आत्महत्या कर ली है।

Thu, 25 Sep 2025 09:44 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान टीम, रोहतास
share
पांच महीने पहले ही हुई थी शादी, दारोगा की पत्नी ने क्यों दे दी जान; सनसनी

बिहार में एक दारोगा की पत्नी ने अपनी जान दे दी है। रोहतास जिले के सासाराम में हुई इस घटना के बाद इलाके में सनसनी मच गई है। बताया जा रहा है कि दारोगा ज्ञानदीप कुमार करगहर थाने में पदस्थापित थे। ज्ञानदीप कुमार की पत्नी ने घर पर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी है। घटना बुधवार की देर रात की बताई जा रही है। एसआई ज्ञानदीप कुमार जब ड्यूटी से अपने निवास में पहुंचे तो पत्नी को पंखे से लटकते देखा।

इधर इसकी सूचना पर एसडीपीओ कुमार वैभव और अन्य पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने इस घटना की शुरुआती जांच-पड़ताल की है। जानकारी के मुताबिक,एसआई ज्ञानदीप कुमार की शादी विगत पांच माह पूर्व मोतिहारी में संपन्न हुई थी। लेकिन अब उनकी पत्नी ने आत्महत्या कर ली है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार के कॉलेज में छात्रा की मौत, प्रिंसिपल पर आरोप; DSP की गाड़ी तोड़ी

इधर इस घटना की जानकारी मृतका के परिजनों को भी दी गई है। वे करगहर पहुंचने वाले हैं ।एसपी रौशन कुमार ने कहा मृतका के परिजनों को सूचना देकर बुला लिया गया है। परिजनों की उपस्थिति में एफएसएल टीम घटनास्थल से साक्ष्य संकलन करेगी। मेडिकल बोर्ड गठित कर पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा। परिजनों से आवेदन प्राप्त कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना में बदमाशों ने ASP से मोबाइल छिन रेलवे ट्रैक पर धकेला, ICU में इलाज जारी
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।