Nitish will be guiding Bihar government from Delhi Samrat Chaudhary compares CM to Chanakya Ashoka Jarasandha नीतीश दिल्ली से बिहार सरकार को गाइड करेंगे; सम्राट चौधरी ने चाणक्य, अशोक, जरासंध से CM की तुलना की, Bihar Hindi News - Hindustan
More

नीतीश दिल्ली से बिहार सरकार को गाइड करेंगे; सम्राट चौधरी ने चाणक्य, अशोक, जरासंध से CM की तुलना की

 सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार की तुलना आचार्य चाणक्य, जरासंध और सम्राट अशोक से की। जहानाबाद में समृद्धि यात्रा के मंच से संबोधन के दौरान सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार की जमकर तारीफ की।

Mon, 23 March 2026 02:14 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
नीतीश दिल्ली से बिहार सरकार को गाइड करेंगे; सम्राट चौधरी ने चाणक्य, अशोक, जरासंध से CM की तुलना की

Samrat Choudhary Nitish Kumar News: बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि नीतीश कुमार आगे भी बिहार की सरकार का मार्गदर्शन करते करते रहेंगे। बिहार में जब भी विकास की चर्चा होगी तब-तब नीतीश कुमार को याद किया जाएगा। डिप्टी सीएम ने नीतीश कुमार की तुलना आचार्य चाणक्य, जरासंध और सम्राट अशोक से की। जहानाबाद में समृद्धि यात्रा के मंच से संबोधन के दौरान सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार की जमकर तारीफ की। बिहार सीएम राज्यसभा के लिए निर्वाचित हो चुके हैं। उनके बाद राज्य में में नए मुख्यमंत्री और नई सरकार के गठन की कवायद जारी है। केंद्रीय मंत्री सह लोजपा आरवी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा है कि नीतीश कुमार बिहार के लिए आगे भी महत्वपूर्ण रहेंगे।

सोमवार को समृद्धि यात्रा के पांचवें चरण की शुरुआत हुई। जहानाबाद में संवाद के मंच से सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार के काम की तारीफ में दिल खोल दिया। कहा कि मगध के इतिहास के पन्नों में जैसे सम्राट अशोक, आचार्य चाणक्य और महाराज जरासंध की चर्चा होती है उसी प्रकार जब भी बिहार के विकास का जिक्र होगा तो विकास पुरुष के रूप में पहला नाम नीतीश कुमार का आएगा। नीतीश कुमार बिहार के नेतृत्व में बिहार में सरकार चल रही है और आगे भी उनके मार्गदर्शन में ही बिहार में सरकार चलेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली देने लगा संकेत? RBI चीफ नीतीश, सम्राट से मिले; विजय, वित्त मंत्री से नहीं

खुले मंच से डिप्टी सीएम ने कहा कि राज्य में सभी प्रखंडों में डिग्री कॉलेज खोलने का फैसला भी माननीय मुख्यमंत्री का ही है। पिछले साल जब जब बजट पेश करना था तो उन्होंने खास तौर पर निर्देश दिया किया यह काम होना चाहिए। राज्य के 216 प्रखंडों इस योजना से छूट गए थे। इसी साल जुलाई से उन प्रखंडों में भी डिग्री कॉलेज में पढ़ाई शुरू करने की योजना पर जोर शोर से काम चल रहा है। मुख्यमंत्री जी हमेशा राज्य के विकास की चिंता करते रहते हैं। उनके नेतृत्व में बिहार प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नीतीश कुमार का कोई विकल्प नहीं, JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे; बोले ललन सिंह

नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए निर्वाचित हो चुके हैं। अब उनकी राजनीति दिल्ली शिफ्ट होने वाली है। ऐसे में बिहार में नई सरकार बनाने कवायद जोरों पर है। सीएम के रूप में किसी नेता का नाम फाइनल नहीं हुआ है। सम्राट चौधरी इस रेस में हैं। कई मंचों पर नीतीश कुमार सम्राट चौधरी के प्रति आत्मियता दिखा चुके हैं। हालांकि, जदयू नेता मानते हैं कि यह मुख्यमंत्री की सामान्य गतिविधि है। नई सरकार के मुखिया के रूप में अभी तक किसी का नाम फाइनल नहीं हुआ है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नीतीश कुमार एक इस्तीफा इसी महीने देंगे, 30 मार्च क्यों है टर्निंग प्वाइंट?
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।