Nitish special plan for Raghopur after the 6 lane bridge now the committee will prepare the road map for development राघोपुर के लिए नीतीश का खास प्लान, 6 लेन पुल के बाद अब कमिटी तैयार करेगी विकास का रोड मैप, Bihar Hindi News - Hindustan
More

राघोपुर के लिए नीतीश का खास प्लान, 6 लेन पुल के बाद अब कमिटी तैयार करेगी विकास का रोड मैप

सीएम नीतीश ने राघोपुर दियारा और उसके आस-पास के इलाके के विकास के लिए कमिटी का गठन किया है। जो विकास की संभावाओं को तलाशेगी, और रोड मैप तैयार करेगी। हाल में ही मुख्यमंत्री ने पटना से राघोपुर के लिए 6 लेन पुल का उद्घाटन किया था।

Sat, 28 June 2025 04:49 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
राघोपुर के लिए नीतीश का खास प्लान, 6 लेन पुल के बाद अब कमिटी तैयार करेगी विकास का रोड मैप

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हाल ही में पटना से राघोपुर तक की कनेक्टिविटी वाले 6 लेन पुल का उद्घाटन किया था। और अब राघोपुर दियारा और उसके आस-पास के इलाके के विकास की संभावनाओं की तलाश के लिए राज्य सरकार ने एक कमिटी गठित की है। जो विकास की संभावनाओं के सभी पहलुओं का अध्ययन कर कार्य योजना तैयार करेगी। जिसकी जानकारी सीएम नीतीश ने ट्वीट करके दी। आपको बता दें तेजस्वी यादव राघोपुर विधानसभा से विधायक हैं। यह क्षेत्र लालू परिवार का गढ़ माना जाता रहा है। लालू यादव और राबड़ी देवी भी इसी विधानसभा से विधायक रह चुके हैं। ऐसे में नीतीश कुमार का राघोपुर के विकास के लिए खास प्लान तेजस्वी की टेंशन बढ़ा सकता है।

नीतीश कुमार ने ट्विट करते हुए लिखा कि आप जानते हैं कि 23 जून 2025 को कच्ची दरगाह-बिदुपुर 6 लेन गंगा पुल परियोजना के पटना से राघोपुर की सम्पर्कता का लोकार्पण किया गया है। इस पुल के लोकार्पण होने से सुगम आवागमन के साथ-साथ राघोपुर दियारा इलाके में सामाजिक, आर्थिक और पर्यटकीय गतिविधियां सुदृढ़ होंगी। निवेश के नए रास्ते बनेंगे जिससे युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे। इससे राघोपुर दियारा तथा उसके पूर्वी एवं पश्चिमी इलाके में विकास की असीम संभावनाएं उत्पन्न हुई हैं। इस परिप्रेक्ष्य में इस क्षेत्र के संपूर्ण विकास के लिए सड़कों के और अधिक निर्माण के साथ-साथ अन्य आधारभूत संरचनाओं का भी निर्माण करना होगा।

इसे ध्यान में रखते हुए इस क्षेत्र के विकास के लिए राज्य सरकार द्वारा एक कमिटी गठित की गई है, जो क्षेत्र का स्थल अध्ययन कर सुनियोजित विकास की संभावनाओं के सभी पहलुओं का अध्ययन कर कार्य योजना तैयार करेगी। हमारा प्रयास है कि न्याय के साथ विकास का लाभ प्रदेश के हर क्षेत्र और तबके को बिना किसी भेदभाव के समान रूप से मिले क्योंकि जनता की सेवा ही हमारा धर्म है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नीतीश का मास्टरस्ट्रोक; ज्यादा पेंशन, सस्ता लोने के बाद 94 लाख लोगों को 2-2 लाख
ये भी पढ़ें:1100 रुपए पेंशन, हर पंचायत में विवाह भवन; नीतीश कैबिनेट में 46 एजेंडों पर मुहर
ये भी पढ़ें:हर पंचायत में विवाह भवन, दीदी की रसोई में ₹20 में खाना; नीतीश कैबिनेट के फैसले

आपको बता दें पटना से राघोपुर तक कच्ची दरगाह-बिदुपुर 6 लेन गंगा पुल की चौड़ाई 32 मीटर है। इस पुल के बन जाने के राघोपुर दियारा के लोगों को बड़ी राहत मिली है। अब राघोपुर से पटना का सफर मात्र पांच मिनट में तय किया जा सकेगा। राघोपुर के लोगों को वर्षों से इस पुल का इंतजार था। लोगों कहा कि यह सपना साकार होने जैसा। पुल बन जाने के राघोपुर के बीस पंचायतों के लाखों लोगों को लाभ मिलेगा। इसकी लागत करीब 5000 करोड़ है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।