Nitish Cabinet Ministers Portfolio Santosh Suman Manjhi HAM gets Water Ministry Deepak Kushwaha RLM Panchayat Department नीतीश कैबिनेट में HAM के संतोष सुमन को लघु जल संसाधन और RLM के दीपक प्रकाश को पंचायती राज, Bihar Hindi News - Hindustan
More

नीतीश कैबिनेट में HAM के संतोष सुमन को लघु जल संसाधन और RLM के दीपक प्रकाश को पंचायती राज

नीतीश कुमार ने कैबिनेट में विभागों का बंटवारा कर दिया है। जीतनराम मांझी की HAM से मंत्री बने संतोष सुमन को लघु जल संसाधन विभाग मिला है। वहीं उपेंद्र कुशवाहा की आरएलएम से मंत्री बने बेटे दीपक कुशवाहा को पंचायती राज विभाग मिला है।

Sat, 22 Nov 2025 12:53 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
नीतीश कैबिनेट में HAM के संतोष सुमन को लघु जल संसाधन और RLM के दीपक प्रकाश को पंचायती राज

Nitish Cabinet HAM-RLM Mantri Vibhag List: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एनडीए की नई सरकार के 26 कैबिनेट मंत्रियों के बीच विभागों और मंत्रालयों का बंटवारा कर दिया है। जीतनराम मांझी की HAM के कोटे से कैबिनेट मंत्री बने उनके बेटे संतोष सुमन मांझी को लघु जल संसाधन विभाग मिला है। वहीं उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी रालोमो के कोटे से मंत्री बने उनके बेटे दीपक प्रकाश कुशवाहा को पंचायती राज विभाग का जिम्मा दिया गया। विधानसभा के चुनाव में हम और रालोमो 6-6 सीट पर लड़ी थी। हम के 5 विधायक जीते हैं और रालोमो के 4। ये संयोग रोचक है कि संतोष सुमन एलएलसी हैं। दीपक कुशवाहा अभी किसी सदन के सदस्य नहीं हैं, इसलिए उनको भी एमएलसी बनाकर सदन में लाया जाएगा।

नीतीश कैबिनेट में हम के मंत्री संतोष सुमन के मंत्रालय

संतोष सुमन- लघु जल संसाधन विभाग

नीतीश कैबिनेट में आरएलएम के मंत्री दीपक प्रकाश के मंत्रालय

दीपक प्रकाश- पंचायती राज विभाग

नीतीश कैबिनेट के सभी मंत्रियों के मंत्रालय और विभाग की सूची

नामविभागविभागपार्टी
नीतीश कुमार, CMसामान्य प्रशासन, मंत्रिमंडल सचिवालयनिगरानी, निर्वाचन, सारे अनावंटितजेडीयू
सम्राट चौधरी, Dy CMगृह बीजेपी
विजय सिन्हा, Dy CMभूमि एवं राजस्वखान एवं भूतत्वबीजेपी
विजय चौधरीजल संसाधन, भवन निर्माणसंसदीय कार्य, सूचना एवं जनसंपर्कजेडीयू
बिजेंद्र यादववित्त, ऊर्जा, वाणिज्य कर, योजना एवं विकासमद्य निषेध, उत्पाद, निबंधनजेडीयू
श्रवण कुमारग्रामीण विकासपरिवहनजेडीयू
मंगल पांडेयस्वास्थ्यकानूनबीजेपी
दिलीप जायसवालउद्योग बीजेपी
अशोक चौधरीग्रामीण कार्य जेडीयू
लेशी सिंहखाद्य, उपभोक्ता जेडीयू
मदन साहनीसमाज कल्याण जेडीयू
नितिन नबीनपथ निर्माणनगर विकासबीजेपी
रामकृपाल यादवकृषि बीजेपी
संतोष सुमनलघु जल संसाधन हम
सुनील कुमारशिक्षाविज्ञान, प्रावैधिकी, तकनीकी शिक्षाजेडीयू
जमा खानअल्पसंख्यक कल्याण जेडीयू
संजय टाइगरश्रम संसाधन बीजेपी
अरुण शंकरपर्यटनकला, संस्कृति, युवाबीजेपी
सुरेंद्र मेहतापशु, मत्स्य संसाधन बीजेपी
नारायण प्रसादआपदा प्रबंधन बीजेपी
रमा निषादOBC EBC कल्याण बीजेपी
लखेंद्र रौशनSC ST कल्याण बीजेपी
श्रेयसी सिंहखेलआईटीबीजेपी
प्रमोद चंद्रवंशीसहकारितावन, पर्यावरण, जलवायु परिवर्तनबीजेपी
संजय पासवानगन्ना उद्योग लोजपा
संजय सिंहपीएचईडी लोजपा
दीपक प्रकाशपंचायती राज रालोमो
,
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नीतीश कैबिनेट में जेडीयू के मंत्रियों की लिस्ट, किसे कौन सा विभाग मिला?
ये भी पढ़ें:नीतीश सरकार में भाजपा के कैबिनेट मंत्रियों के विभाग की लिस्ट, किसे कौन मंत्रालय?

जीतनराम मांझी के बेटे और HAM के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सुमन फिर से मंत्री बने हैं। पिछली सरकार में उनके पास सूचना प्रौद्योगिकी, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग था। उपेंद्र कुशवाहा के चार विधायकों में उनकी पत्नी स्नेहलता कुशवाहा भी शामिल हैं।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।