Nitish may go Rajya Sabha BJP CM in Bihar after Holi Nishant to get deputy post Sources बिहार में होली बाद राजनीति का नया रंग? नीतीश राज्यसभा में, भाजपा का सीएम, निशांत डिप्टी!, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में होली बाद राजनीति का नया रंग? नीतीश राज्यसभा में, भाजपा का सीएम, निशांत डिप्टी!

सूत्रों के हवाले से दावा किया जा रहा है कि होली के बाद बिहार में नेतृत्व बदल सकता है। नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देकर राज्यसभा जा सकते हैं और बिहार में भाजपा का सीएम बन सकता है। हालांकि, इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। 

Wed, 4 March 2026 05:29 PMJayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
बिहार में होली बाद राजनीति का नया रंग? नीतीश राज्यसभा में, भाजपा का सीएम, निशांत डिप्टी!

होली के बाद बिहार में बड़े सियासी बदलाव के आसार हैं। सूत्रों के अनुसार नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद छोड़ सकते हैं और बिहार में भारतीय जनता पार्टी (BJP) का सीएम बनाया जा सकता है। साथ ही, नीतीश के बेटे निशांत कुमार का भी राजनीति में आगमन होगा। उन्हें बिहार सरकार में डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है। हालांकि, इन अटकलों की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

बिहार की पांच सीटों पर होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर जेडीयू में अब तक उम्मीदवारों पर मंथन जारी है, बुधवार रात या गुरुवार सुबह तक फैसला हो सकता है। इस बीच, खबर है कि एनडीए के सभी विधायकों को पटना बुला लिया गया है।

अब तक कहा जा रहा था कि नीतीश के बेटे निशांत का राजनीति में पदार्पण कराकर उन्हें राज्यसभा भेजा जाएगा। पार्टी के वरीय नेता भी इसके संकेत दे रहे थे। हालांकि, अब खुद नीतीश के राज्यसभा जाने पर विचार हो रहा है। टीवी सूत्रों के हवाले से दावा किया जा रहा है कि भाजपा ने जेडीयू को यह सुझाव दिया है। इस पर अंतिम फैसला नीतीश कुमार को ही लेना है।

आगामी राज्यसभा चुनाव को लेकर जेडीयू में मंथन का दौर चल रहा है। जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, मंत्री विजय चौधरी समेत पार्टी के आला नेता सीएम नीतीश से बातचीत कर रहे हैं। राज्यसभा चुनाव के लिए गुरुवार 5 मार्च को अंतिम दिन है। भाजपा ने अपने दो उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है, लेकिन जेडीयू के दो प्रत्याशियों के नामों का औपचारिक ऐलान बाकी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हरिवंश बाय-बाय, रामनाथ तीसरी बार! नीतीश को RS के उपसभापति पर क्यों नहीं एतबार?

नीतीश ही लेंगे अंतिम फैसला

बिहार में अगर नेतृत्व बदलना है तो इसका फैसला खुद नीतीश कुमार ही करेंगे। जो भी अटकलें चल रही हैं, उन पर अभी जेडीयू के अंदर विचार किया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार पार्टी के नेताओं ने सीएम के सामने यह सुझाव रख दिया है। अब नीतीश का अंतिम फैसला क्या होता है, इस पर कुछ घंटों में स्थिति साफ हो जाएगी।

जेडीयू के प्रवक्ता अभिषेक झा ने एक चैनल से बातचीत में कहा कि राज्यसभा उम्मीदवारों पर पार्टी में चर्चा चल रही है। नीतीश के राज्यसभा जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी तक सिर्फ मीडिया में अटकलें हैं, पार्टी की ओर से कोई फैसला नहीं हुआ है। कोई निर्णय होता है तो जानकारी दे दी जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:4 वाले कुशवाहा को टिकट, 19 वाली एलजेपीआर पिछ़ड़ गई; चिराग की पार्टी ने क्या कहा?

बिहार विधानसभा की मौजूदा स्थिति

बिहार विधानसभा में कुल 243 में से 202 विधायक एनडीए के हैं। इनमें से भाजपा के सर्वाधिक 89 विधायक हैं। नीतीश की पार्टी जदयू के 85, चिराग पासवान की लोजपा (रामविलास) के 19, जीतनराम मांझी की हम के 5 और उपेंद्र कुशवाहा की रालोमो के 4 विधायक हैं। चर्चा है कि अगर नीतीश राज्यसभा जाते हैं तो सर्वाधिक विधायकों वाली भाजपा बिहार में अपना मुख्यमंत्री बना सकती है। यह पूरा गणित अब तक अटकलबाजी पर चल रहा है, गुरुवार सुबह तक स्थिति पूरी स्पष्ट होने की संभावना है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में भाजपा से सीएम कौन, नीतीश राज्यसभा गए तो सम्राट, नित्यानंद या कोई और?
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।