Nitish Kumar will ride bulletproof Range Rover after EV Govt to purchase 4 vehicles ईवी के बाद बुलेटप्रूफ रेंज रोवर की सवारी करेंगे नीतीश कुमार, बिहार सरकार खरीदेगी 4 गाड़ियां, Bihar Hindi News - Hindustan
More

ईवी के बाद बुलेटप्रूफ रेंज रोवर की सवारी करेंगे नीतीश कुमार, बिहार सरकार खरीदेगी 4 गाड़ियां

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ईवी कार के बद अब बुलेटप्रूफ रेंज रोवर में सवारी करते हुए नजर आएंगे। बिहार सरकार ऐसी 4 नई गाड़ियां खरीदने की तैयारी कर रही है। 

Wed, 4 Feb 2026 06:57 PMJayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
ईवी के बाद बुलेटप्रूफ रेंज रोवर की सवारी करेंगे नीतीश कुमार, बिहार सरकार खरीदेगी 4 गाड़ियां

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब बुलेटप्रूफ रेंज रोवर कार की सवारी करेंगे। बिहार सरकार सीएम के लिए लग्जरी और हाई सिक्योरिटी वाली नई गाड़ियां खरीदने जा रही है। इसके लिए कार्ययोजना बनाई जा रही है। अभी नीतीश इलेक्ट्रिक कार (ईवी) और अन्य भारतीय गाड़ियों का ही इस्तेमाल करते रहे हैं। पहली बार वे रेंज रोवर जैसी गाड़ी में दिखाई देंगे। राज्य सरकार ऐसी कुल 4 नई गाड़ियां खरीदने की तैयारी में है।

रिपोर्ट्स के अनसुार, नीतीश सरकार बुलेटप्रूफ रेंज रोवर गाड़ियों की खरीद पर लगभग 11 करोड़ रुपये खर्च करेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी इस गाड़ी का इस्तेमाल करते हैं। बताया जा रहा है कि सुरक्षा की दृष्टि से यह फैसला लिया गया है।

नीतीश के काफिले में अभी ईवी कार और टाटा सफारी

सीएम नीतीश के काफिले में अभी ह्युंडई की इलेक्ट्रिक कारें और टाटा सफारी जैसी भारतीय गाड़ियां शामिल हैं। सीएम पटना में ईवी कार से ही अक्सर सफर करते हुए नजर आते हैं। हालांकि, पटना से बाहर वे टाटा सफारी की सवारी करते हैं। यह एक बुलेटप्रूफ गाड़ी है।

पहले एंबेसडर से चलते थे नीतीश, फिर पसंद आई ईवी

बताया जाता है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुरुआत के दिनों में एंबेसडर कार से सफर करते थे। तब एंबेसडर नेताओं और अफसरों की शान हुआ करती थी। हालांकि, समय के साथ यह गाड़ी चलन से बाहर हो गई। फिर भी नीतीश के काफिले में लंबे समय तक एंबेसडर रही। बाद में एंबेसडर के रखरखाव संबंधित दिक्कतों के चलते लंबी सफर के लिए उन्होंने एसयूवी कारों का इस्तेमाल शुरू किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार के 213 नए डिग्री कॉलेज में जुलाई से पढ़ाई, 55 सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनेंगे

दो साल पहले पटना में इलेक्ट्रिक व्हीकल (ईवी) का एक्सपो लगा था। सीएम नीतीश जब वहां गए तो उन्हें ह्युंडई की इलेक्ट्रिक कार पसंद आ गई। इसके बाद उन्होंने अपने काफिले में 5 नई ईवी खरीदने का फैसला लिया। वर्तमान में नीतीश अक्सर इस गाड़ी से चलते हुए नजर आते हैं। हालांकि, यह बुलेटप्रूफ कार नहीं है, इसलिए सुरक्षा संबंधित समस्या आती है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।