Nitish Kumar likely to expand cabinet after makar sankranti BJP to get more ministers than JDU दही-चूड़ा के बाद चमकेगी 6 नेताओं की किस्मत; नीतीश कैबिनेट के विस्तार में BJP से कितने मंत्री?, Bihar Hindi News - Hindustan
More

दही-चूड़ा के बाद चमकेगी 6 नेताओं की किस्मत; नीतीश कैबिनेट के विस्तार में BJP से कितने मंत्री?

  • बिहार में मकर संक्रांति यानी दही-चूड़ा के बाद किसी राजनीतिक अचंभे की गुंजाइश और कम करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने कैबिनेट में छह नए मंत्रियों को जगह दे सकते हैं। भाजपा का पलड़ा जदयू पर भारी रहेगा।

Thu, 9 Jan 2025 04:26 PMRitesh Verma लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
दही-चूड़ा के बाद चमकेगी 6 नेताओं की किस्मत; नीतीश कैबिनेट के विस्तार में BJP से कितने मंत्री?

आम तौर पर मकर संक्रांति के बाद बिहार में कुछ नई राजनीतिक चीजें होती हैं। लेकिन इस दही-चूड़ा के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार किसी राजनीतिक खेल की संभावनाओं को और कम करते हुए अपने कैबिनेट का विस्तार कर सकते हैं। अक्टूबर-नवंबर में निर्धारित विधानसभा चुनाव 2025 से पहले पटना के राजनीतिक गलियारों में मंत्रिमंडल विस्तार की आहट से हलचल तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) से चार नेताओं को मंत्री का पद मिल सकता है, जबकि जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के दो और नेता मंत्री बन सकते हैं। 28 जनवरी को 12 महीने पूरा करने जा रही नीतीश कुमार की नौवीं सरकार में इस समय 30 मंत्री हैं। संवैधानिक प्रावधानों के मुताबिक 6 मंत्री और बनाए जा सकते हैं।

सूत्रों का कहना है कि दूसरे कैबिनेट विस्तार में नीतीश कुमार पटना, सारण और तिरहुत प्रमंडल के नेताओं को मंत्री बना सकते हैं। इन इलाकों से मंत्री बनाकर राजनीतिक संदेश देने की कोशिश होगी। विधानसभा चुनाव से पहले मंत्रिमंडल में जातीय समीकरण भी दुरुस्त किया जाएगा। नीतीश सरकार में भाजपा के 15, जेडीयू के 13, हम के 1 और 1 निर्दलीय मंत्री हैं। 6 और मंत्री बन सकते हैं लेकिन यह पूरी तरह नीतीश पर निर्भर है कि वो किस दल से कितने या किसे मंत्री बनाएंगे। 10 मौजूदा मंत्रियों के पास एक से अधिक विभाग की जिम्मेदारी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार BJP अध्यक्ष के लिए नामांकन करेंगे दिलीप जायसवाल, चुनाव की प्रक्रिया शुरू

चर्चा है कि नीतीश कुमार भाजपा की तरफ से संभावित मंत्रियों की लिस्ट का इंतजार कर रहे हैं जो खरमास के बाद उन्हें मिल सकती है। एक व्यक्ति, एक पद सिद्धांत के तहत प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल राजस्व और भूमि सुधार मंत्री के पद से इस्तीफा देकर संगठन का काम देखेंगे। भाजपा का सांगठनिक चुनाव चल रहा है। 18 जनवरी को जायसवाल प्रदेश अध्यक्ष चुनाव के लिए पर्चा भरेंगे और 19 को पटना में राज्य परिषद की बैठक में उनका औपचारिक निर्वाचन होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पशुपति पारस की दही-चूड़ा सियासत, नीतीश और लालू को न्योता, चिराग को छांटा
ये भी पढ़ें:नीतीश से समझौता का सवाल ही नहीं; तेजस्वी बोले- हम बिहार को नंबर वन बनाएंगे
ये भी पढ़ें:मामला तो गांधी मैदान में ही निपटेगा; पीके ने नीतीश और बीजेपी को दिखाई आंख
ये भी पढ़ें:सारे भ्रम तोड़ने खुद नीतीश कुमार ने मोर्चा संभाला; फिर बोले- NDA में ही रहेंगे
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।