Nitish Kumar launches Women Employment Scheme to counter Tejashwi Rahul Mai Bahin Maan Yojna cash election promise नीतीश ने महिला रोजगार स्कीम शुरू करा दी, 2 लाख तक मिलेगा; तेजस्वी का वादा है ‘माई बहिन मान योजना’, Bihar Hindi News - Hindustan
More

नीतीश ने महिला रोजगार स्कीम शुरू करा दी, 2 लाख तक मिलेगा; तेजस्वी का वादा है ‘माई बहिन मान योजना’

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के एक-एक वादे को चुन-चुनकर सरकार की कार्ययोजना बना रही नीतीश कुमार की सरकार ने महिला रोजगार योजना की घोषणा कर दी है। तेजस्वी और राहुल गांधी ने माई बहिन मान योजना का वादा किया है।

Fri, 29 Aug 2025 04:33 PMRitesh Verma लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
नीतीश ने महिला रोजगार स्कीम शुरू करा दी, 2 लाख तक मिलेगा; तेजस्वी का वादा है ‘माई बहिन मान योजना’

बिहार में तेजस्वी यादव और कांग्रेस के ‘माई बहिन मान योजना’ वादे के बाद से जिस तरह की संभावना जताई जा रही थी, उसी अनुरूप सीएम नीतीश कुमार ने महिलाओं को ध्यान में रखते हुए ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ शुरू करने की घोषणा कर दी है। शुक्रवार को कैबिनेट ने इसे मंजूरी दे दी और सितंबर से योजना चालू हो जाएगी। महिलाओं की मदद के लिए सरकार इस स्कीम के तहत परिवार की एक औरत को 10 हजार रुपये देगी, जिससे वो अपनी पसंद का रोजगार शुरू कर सके। छह महीने बाद उस महिला के रोजगार का आकलन करके जरूरत हुई तो सरकार 2 लाख रुपये तक की अतिरिक्त सहायता भी करेगी। ‘माई बहिन मान योजना’ में सरकार बनने पर महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये नकद देने का वादा है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया कि महिलाओं के हित में एक महत्वपूर्ण और अभूतपूर्व निर्णय लिया गया है, जिसके सकारात्मक दूरगामी परिणाम होंगे। उन्होंने कहा कि ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ का मुख्य लक्ष्य राज्य के सभी परिवारों की एक महिला को उनकी पसंद का रोजगार शुरू करने के लिए आर्थिक सहायता देना है। इस योजना के तहत आवेदक महिला को पहली किस्त के तौर पर 10 हजार रुपये मिलेंगे, जिस राशि से उसे स्व-रोजगार शुरू करना है। सरकार ने ग्रामीण विकास विभाग को इसका नोडल विभाग बनाया है जबकि निगर विकास और आवास विभाग को जरूरत के हिसाब सहयोग देना है।

नीतीश ने तीन गुना बढ़ाया पेंशन, अब बुजुर्ग, विधवा और दिव्यांग को हर महीने 1100 रुपए मिलेंगे

नीतीश कुमार ने घोषणा की है कि अगले महीने यानी सितम्बर 2025 से ही महिलाओं के खाते में फंड ट्रांसफर शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि महिलाओं द्वारा रोजगार शुरू करने के 6 माह के बाद आकलन करते हुए 2 लाख रुपए तक की अतिरिक्त सहायता आवश्यकतानुसार दी जा सकेगी। इसके साथ ही सरकार गांव से शहर तक महिलाओं के उत्पादों की बिक्री के लिए हाट बाजार विकसित करेगी। नीतीश ने उम्मीद जताई है कि इस योजना से न सिर्फ महिलाओं की स्थिति मजबूत होगी बल्कि राज्य के अंदर ही रोजगार के बेहतर अवसर मिलेंगे और मजबूरी में काम के लिए राज्य से बाहर नहीं जाना पड़ेगा।

बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली की गिनती कैसे होगी? कंपनी ने बिल का उदाहरण देकर समझाया

नीतीश कुमार और उनकी सरकार ने इससे पहले तेजस्वी यादव के ज्यादातर चुनावी वादों पर कुछ ना कुछ ऐक्शन ले रखा है। तेजस्वी ने 200 यूनिट मुफ्त बिजली का वादा किया है तो नीतीश ने 1 अगस्त से 125 यूनिट फ्री बिजली देना शुरू कर दिया है। सरकारी नौकरी पर दोनों के बीच श्रेय की लड़ाई चल ही रही थी कि जुलाई में नीतीश कैबिनेट ने अगले पांच साल में एक करोड़ नौकरी और रोजगार देने का संकल्प पास कर दिया।

शिक्षक बहाली में 84.4 प्रतिशत पद बिहारियों के लिए रिजर्व, नीतीश कैबिनेट से डोमिसाइल पर मुहर

नीतीश सरकार ने जून में वृद्धा, विधवा एवं दिव्यांग पेंशन 400 रुपये से बढ़ाकर 1100 रुपये कर दिया। तेजस्वी ने सरकार बनने पर 1500 करने का वादा किया है। तेजस्वी ने सरकारी नौकरियों में 100 फीसदी डोमिसाइल नीति का वादा किया है तो नीतीश कैबिनेट ने 5 अगस्त को शिक्षक बहाली में 84.4 फीसदी पद बिहार के निवासियों के लिए आरक्षित कर दिया। 60 परसेंट जातीय आरक्षण के ऊपर नीतीश ने इससे पहले ही अनारक्षित 40 फीसदी पदों के अंदर 35 फीसदी पद बिहार की महिलाओं के लिए आरक्षित कर दिया था, जिससे प्रभावी डोमिसाइल 74 फीसदी तक पहुंच गया था। अनारक्षित कोटे में बची 65 फीसदी सीटों पर अगस्त में 40 फीसदी पद बिहार से मैट्रिक या इंटर करने वालों के लिए रिजर्व कर दिया गया था, बोर्ड चाहे कोई भी हो।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जंग से पहले ही तेजस्वी को निहत्था करेंगे नीतीश? RJD की तरकश के तीर उड़ा रहा NDA
ये भी पढ़ें:बीएलओ को 6000 मानदेय, 1 करोड़ नौकरी; सीएम नीतीश ने 30 एजेंडों पर लगाई मुहर
ये भी पढ़ें:लालू से एक मामले में 20 कदम आगे निकले तेजस्वी, सरकारी नौकरी से जुड़ा है मामला
ये भी पढ़ें:सीएम नीतीश का 2025-2030 का प्लान, 5 सालों में 1 करोड़ सरकारी नौकरी-रोजगार
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।