Nitish Government districts charges reshuffle see who get what responsibility नीतीश सरकार के मंत्रियों के जिलों का प्रभार बदला, देखें किसे कहां की जिम्मेदारी, Bihar Hindi News - Hindustan
More

नीतीश सरकार के मंत्रियों के जिलों का प्रभार बदला, देखें किसे कहां की जिम्मेदारी

बिहार की नीतीश सरकार ने प्रभारी मंत्रियों के जिला प्रभार में फेरबदल किया है। कई जिलों के प्रभारी मंत्री बदल दिए गए हैं। विधानसभा चुनाव से पहले हुआ यह बदलाव राजनीतिक गलियारे में चर्चा का विषय बना है।

Fri, 25 April 2025 10:46 AMJayesh Jetawat हिन्दुस्तान, पटना
share
नीतीश सरकार के मंत्रियों के जिलों का प्रभार बदला, देखें किसे कहां की जिम्मेदारी

बिहार में चुनावी साल में नीतीश सरकार के प्रभारी मंत्रियों की जिम्मेदारी में फेरबदल किया गया है। बीते फरवरी में हुए कैबिनेट विस्तार के बाद बने नए मंत्रियों को जिलों का प्रभार सौंपा गया है। वहीं, कुछ पुराने प्रभारी मंत्रियों के प्रभार वाले जिले बदले गए हैं। प्रभारी मंत्री 20 सूत्री कार्यान्वयन के अध्यक्ष होते हैं और संबंधित जिलों के डीएम उसके सचिव।

फेरबदल के बाद डिप्टी सीएम विजय सिन्हा मुजफ्फरपुर के ही प्रभारी मंत्री होंगे। उनसे भोजपुर जिला लेकर केदार प्रसाद गुप्ता को दे दिया गया है। केदार गुप्ता के प्रभार वाले मुंगेर जिले की जिम्मेदारी कृष्ण कुमार मंटू को सौंपी गई है। इसी तरह बेगूसराय के प्रभारी मंत्री मंगल पांडेय की जगह अब संजय सरावगी होंगे। गया की जिम्मेदारी नीतीश मिश्रा की जगह, सुनील कुमार को सौंपी गई है।

कैमूर जिले के प्रभारी मंत्री नितिन नवीन की जगह प्रेम कुमार होंगे। प्रेम कुमार अब तक नवादा के प्रभारी मंत्री थे। अब नवादा का प्रभार जीवेश मिश्रा को सौंपा गया है। इसी तरह, सहरसा के प्रभारी मंत्री विजय मंडल होंगे, पहले इसकी जिम्मेदारी पूर्व मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल के पास थी। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद जायसवाल ने नीतीश कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया था। शिवहर का प्रभारी मंत्री जमा खान की जगह मोती लाल प्रसाद को बनाया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नीतीश कैबिनेट में बड़ा फेरबदल, कई के विभाग घटे, कई के बदले, अब किसके पास क्या?

किस मंत्री को किस जिले की जिम्मेदारी, यहां देखें लिस्ट-

मंत्री का नामआवंटित जिला
सम्राट चौधरीपटना
विजय सिन्हामुजफ्फरपुर
विजय चौधरीपूर्णिया, नालंदा
बिजेंद्र यादववैशाली
प्रेम कुमारकैमूर
श्रवण कुमारसमस्तीपुर, मधेपुरा
संतोष कुमार सुमनऔरंगाबाद
सुमित कुमार सिंहसारण
रेणु देवी सीवान
मंगल पांडेयदरभंगा
नीरज कुमार सिंह कटिहार
अशोक चौधरीसीतामढ़ी, जहानाबाद
लेशी सिंहमधुबनी
मदन सहनीसुपौल
नीतीश मिश्राअररिया
महेश्वर हजारीखगड़िया
शीला कुमारीलखीसराय
सुनील कुमारपूर्वी चंपारण
जनक रामपश्चिम चंपारण
हरि सहनीअरवल
कृष्णनंदन पासवानगोपालगंज
जयंत राजरोहतास
जमा खानकिशनगंज
रत्नेश सदाजमुई
केदार प्रसाद गुप्ताभोजपुर
सुरेंद्र मेहता बांका
संतोष कुमार सिंहभागलपुर
संजय सरावगीबेगूसराय
सुनील कुमारगया
जीवेश कुमार मिश्रानवादा
राजू कुमार सिंहशेखपुरा
मोतीलाल प्रसादशिवहर
विजय मंडलसहरसा
कृष्ण कुमार मंटूमुंगेर
,
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।