Nitish Kumar reshuffles ministries of several ministers cabinet ministers portfolios departments full new list नीतीश कैबिनेट में बड़ा फेरबदल, कई के विभाग घटे, कई के बदले, अब किसके पास क्या?, Bihar Hindi News - Hindustan
More

नीतीश कैबिनेट में बड़ा फेरबदल, कई के विभाग घटे, कई के बदले, अब किसके पास क्या?

  • बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधानसभा चुनाव से पहले कैबिनेट के विस्तार के बाद नए मंत्रियों के बीच विभाग बांट दिए हैं। कई पुराने मंत्रियों के विभाग बदले गए हैं और कुछ के विभाग कम भी किए गए हैं।

Thu, 27 Feb 2025 02:28 PMRitesh Verma लाइव हिन्दुस्तान
share
नीतीश कैबिनेट में बड़ा फेरबदल, कई के विभाग घटे, कई के बदले, अब किसके पास क्या?

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कैबिनेट विस्तार के बाद मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया है। इस प्रक्रिया में एक तरफ जहां डिप्टी सीएम विजय सिन्हा समेत कई पुराने मंत्रियों के विभागों में कटौती हुई तो वहीं दूसरी तरफ नितिन नबीन जैसे मंत्रियों के विभाग बदल दिए गए हैं। भाजपा कोटे से जिन सात नेताओं को बुधवार को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया था, उनमें संजय सरावगी को दिलीप जायसवाल वाला राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग मिला है। सुनील कुमार को प्रेम कुमार वाला पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, राज कुमार सिंह को नीतीश मिश्रा का पर्यटन विभाग दिया गया है।

मोतीलाल प्रसाद को डिप्टी सीएम विजय सिन्हा का कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, जिवेश कुमार को नितिन नबीन का नगर विकास एवं आवास विभाग, विजय मंडल को संतोष कुमार सुमन का आपदा प्रबंधन विभाग और मंटू सिंह को भी संतोष कुमार सुमन का सूचना प्रौद्योगिकी विभाग मिला है। विजय सिन्हा का पथ निर्माण विभाग अब नितिन नबीन को मिल गया है जबकि मंगल पांडेय का कृषि विभाग अब सिन्हा के पास आ गया है। नए मंत्रियों के बीच विभागों के बंटवारे और कुछ पुराने मंत्रियों के मंत्रालयों में बदलाव के बाद नीतीश सरकार के मंत्रिमंडल और विभागों की सूची अब इस तरह हो गई है।

नीतीश कैबिनेट के मंत्रियों के विभागों की सूची

नीतीश कुमार, मुख्यमंत्री- सामान्य प्रशासन, गृह, मंत्रिमंडल सचिवालय, निगरानी, निर्वाचन और वो अन्य विभाग जो किसी को आवंटित ना किए गए हैं

सम्राट चौधरी, उप-मुख्यमंत्री- वित्त विभाग, वाणिज्य कर विभाग

विजय कुमार सिन्हा, उप-मुख्यमंत्री- कृषि विभाग, खान और भूतत्व विभाग

विजय कुमार चौधरी- जल संसाधन विभाग और संसदीय कार्य विभाग

विजेंद्र प्रसाद यादव- ऊर्जा विभाग और योजना एवं विकास विभाग

प्रेम कुमार- सहकारिता विभाग

श्रवण कुमार- ग्रामीण विकास विभाग

संतोष कुमार सुमन- लघु जल संसाधन विभाग

सुमित कुमार सिंह- विज्ञान प्रवैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग

रेणु देवी- पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग

मंगल पांडे- स्वास्थ्य विभाग और विधि विभाग

नीरज कुमार सिंह- लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग

अशोक चौधरी- ग्रामीण कार्य विभाग

लेसी सिंह- खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग

मदन साहनी- समाज कल्याण विभाग

नीतीश मिश्रा- उद्योग विभाग

नितिन नवीन- पथ निर्माण विभाग

महेश्वर हजारी- सूचना एवं जनसंपर्क विभाग

शीला कुमारी- परिवहन विभाग

सुनील कुमार- शिक्षा विभाग

जनक राम- अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग

हरि साहनी- पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग

कृष्णनंदन पासवान- गन्ना उद्योग विभाग विभाग

जयंत राज- भवन निर्माण विभाग

मोहम्मद जमां खान- अल्पसंख्यक कल्याण विभाग

रत्नेश सदा- मद्य निषेध उत्पाद एवं निबंधन विभाग

केदार प्रसाद गुप्ता- पंचायती राज विभाग

सुरेंद्र मेहता- खेल विभाग

संतोष कुमार सिंह- श्रम संसाधन विभाग

संजय सरावगी- राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग

सुनील कुमार- पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग

राज कुमार सिंह- पर्यटन विभाग

मोतीलाल प्रसाद- कला, संस्कृति एवं युवा विभाग

जिवेश कुमार- नगर विकास एवं आवास विभाग

विजय मंडल- आपदा प्रबंधन विभाग

मंटू सिंह - सूचना प्रौद्योगिकी विभाग

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।