Nitish G overnment East Bihar major gift under NDA government what strategy for Kosi Seemanchal Nitish Sarkar: पूर्वी बिहार को NDA सरकार में बड़ा तोहफा; सीमांचल, कोसी के लिए क्या है रणनीति, Bihar Hindi News - Hindustan
More

Nitish Sarkar: पूर्वी बिहार को NDA सरकार में बड़ा तोहफा; सीमांचल, कोसी के लिए क्या है रणनीति

Nitish Sarkar: नई सरकार में सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा को उपमुख्यमंत्री बनाने की घोषणा की जा चुकी है। माना जा रहा है कि पूर्वी बिहार को एनडीए की एकतरफा जीत का बड़ा तोहफा मिला है।

Thu, 20 Nov 2025 09:27 AMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
Nitish Sarkar: पूर्वी बिहार को NDA सरकार में बड़ा तोहफा; सीमांचल, कोसी के लिए क्या है रणनीति

Nitish Sarkar: बिहार में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू हो गयी है। सभी दलों द्वारा विधायक दल के नेता का चयन किया जा रहा है। नई सरकार में सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा को उपमुख्यमंत्री बनाने की घोषणा की जा चुकी है। माना जा रहा है कि पूर्वी बिहार को एनडीए की एकतरफा जीत का बड़ा तोहफा मिला है। इलाके की 21 सीटों में 20 पर एनडीए के दलों की जीत हुई है। अब लोगों की निगाहें मंत्रिमंडल गठन पर लगी हुई हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि पूर्वी बिहार के अलावा कोसी और सीमांचल को भी मंत्रिमंडल में उचित प्रतिनिधित्व मिलेगा।

पूर्वी बिहार में 21 में से 20 पर एनडीए का कब्जा

पूर्वी बिहार के भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर और लखीसराय के अन्तर्गत 21 विधानसभा क्षेत्र पड़ता है। इसमें से एनडीए की 20 सीटों पर जीत हुई है। इसमें भाजपा और जदयू ने नौ-नौ और लोजपा तथा हम ने एक-एक सीट पर जीत दर्ज की है। एक सीट राजद के खाते में गयी है। 2020 में पूर्वी बिहार में एनडीए को 15 सीटों पर सफलता मिली थी। पांच सीटों पर महागठबंधन के प्रत्याशी जीते थे। चकाई सीट से निर्दलीय जीते सुमित कुमार सिंह ने सरकार का समर्थन किया था। पूर्वी बिहार से बिहार सरकार के दोनों डिप्टी सीएम के अलावा दो मंत्री चुनाव मैदान में थे। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी तारापुर और विजय कुमार सिन्हा ने लखीसराय से बड़ी जीत दर्ज की। दोनों विधानसभा क्षेत्र मुंगेर प्रमंडल के अन्तर्गत आता है। विजय कुमार सिन्हा ने लखीसराय सीट से पांचवीं बार जीत दर्ज की है। वहीं तारापुर से सम्राट चौधरी ने जीत दर्ज की है। तारापुर सम्राट चौधरी के परिवार की परंपरागत सीट मानी जाती है। यहां से उनके पिता कई बार विधायक निर्वाचित हो चुके हैं। इस सीट से उनकी मां भी एक बार चुनाव जीत चुकी हैं। सरकार के एक और मंत्री जयंतराज कुशवाहा अमरपुर विधानसभा सीट से निर्वाचित हुए हैं। हालांकि दूसरे मंत्री सुमित कुमार सिंह की चकाई सीट पर हार हो गयी है। पिछली सरकार में पूर्वी बिहार से चार को मंत्री बनाया गया था। भाजपा कोटे से पूर्वी बिहार में दो को डिप्टी सीएम बनाने के बाद भाजपा के अन्य विधायकों की दावेदारी कमजोर मानी जा रही है। हालांकि बांका से रामनारायण मंडल ने सातवीं बार और बिहपुर से कुमार शैलेन्द्र ने तीसरी बार जीत दर्ज की है। जदयू कोटे से इस क्षेत्र के कई नेता मंत्री पद के मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Live: BJP से 17, JDU के 15 मंत्री; नीतीश लेंगे CM पद की शपथ, प्रेम कुमार स्पीकर

2020 में जिलावार पार्टियों की जीत

कोसी

मधेपुरा- जदयू -दो,राजद - दो

सहरसा- जदयू-दो, भाजपा-एक, राजद -एक

खगड़िया- जदयू-दो, कांग्रेस और राजद एक-एक

सुपौल- जदयू चार और भाजपा एक को सीट मिला

सीमांचल

अररिया- भाजपा -दो, कांग्रेस -दो, राजद और एआईएमआईएम एक-एक

किशनगंज- एआईएमआईएम -दो, जदयू और कांग्रेस एक-एक

कटिहारृ भाजपा -तीन, जदयू-दो,लोजपा और कांग्रेस 1-1

पूर्णिया- भाजपा-दो, जदयू-दो, एआईएमआईएम-दो और लोजपा-एक

कोसी

मधेपुरा- जदयू तीन और राजद एक

सुपौल- जदयू -चार और भाजपा को एक सीट

सहरसा- जदयू, लोजपा, राजद और आईआईपी एक-एक

खगड़िया- जदयू-तीन और लोजपा का एक सीट पर कब्जा

पूर्वी बिहार

भागलपुर- भाजपा और जदयू तीन-तीन, लोजपा एक

बांका- जदयू तीन और भाजपा दो

मुंगेर- भाजपा दो और जदयू एक

लखीसराय- भाजपा-जदयू एक-एक

जमुई जदयू, भाजपा, हम और राजद एक-एक

सीमांचल

अररिया भाजपा-तीन, जदयू,

राजद और कांग्रेस 1-1

पूर्णिया भाजपा- दो, जदयू -दो,

एआईएमआईएम दो और कांग्रेस एक

कटिहार भाजपा-तीन, जदयू-

एक, कांग्रेस-दो व

सीपीआई (एमएल)-1

किशनगंज एआईएमआईएम-दो,

कांग्रेस और राजद 1-1

पूर्वी बिहार

भागलपुर- भाजपा-तीन, जदयू -दो, कांग्रेस और राजद 1-1

बांका- भाजपा- दो, जदयू- दो, राजद - एक

मुंगेर- भाजपा, जदयू और कांग्रेस एक-एक

लखीसराय- राजद और भाजपा एक-एक सीट मिला

जमुई- भाजपा, जदयू, हम और निर्दलीय एक-एक

सीमांचल की 24 सीटों पर भी आगे रहा एनडीए

सीमांचल के अररिया, किशनगंज, कटिहार और पूर्णिया की 24 सीटों पर कांटे की टक्कर देखी गयी। 24 सीटों में एनडीए को 14, महागठबंधन और एआईएमआईएम को पांच-पांच सीटों पर जीत दर्ज हुई है। 2020 के चुनाव में इस क्षेत्र में एनडीए को 12, महागठबंधन को सात और एआईएमआईएम को पांच सीटें मिली थी। सीमांचल से लेशी सिंह और विजय मंडल को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया था। इस बार भी कई नेता मंत्री पद के दावेदार बताये जा रहे हैं। हालांकि बंपर जीत के बावजूद भाजपा का मधेपुरा, सहरसा, खगड़िया, किशनगंज और अररिया जिले में प्रतिनिधित्व नहीं है। लोजपा को इस बार पूर्वी बिहार, कोसी और सीमांचल में अच्छी सफलता मिली है। दूसरी तरफ महागठबंधन का भागलपुर, बांका, मुंगेर, लखीसराय, खगड़िया, सुपौल सहित कई जिलों में खाता तक नहीं खुल पाया है।

कोसी में 17 में 14 सीटों पर एनडीए को सफलता

कोसी क्षेत्र के मधेपुरा, सुपौल, सहरसा और खगड़िया जिले की 17 सीटों में से एनडीए को 14 सीटों पर जीत मिली है। जदयू की 11, लोजपा की दो, भाजपा की एक, राजद की दो और आईआईपी की एक सीट पर जीत हुई है। 2020 के चुनाव में एनडीए को 12 सीटों पर सफलता मिली थी। कोसी क्षेत्र से बिहार सरकार में बिजेन्द्र यादव, नीरज कुमार सिंह और रत्नेश सदा मंत्रिमंडल में शामिल थे। इस बार भी इस क्षेत्र का बेहतर प्रतिनिधित्व मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नीतीश कुमार के साथ BJP कोटे से कौन-कौन ले सकते हैं शपथ, देखें पूरी सूची
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।