Nitish Cabinet Shapath BJP Ministers List Dy CM Samrat Choudhary Vijay Sinha NDA Bhajpa mantri soochi Nitish Sarkar BJP Mantri List: नीतीश के साथ BJP कोटे से कौन-कौन नेता ले सकते हैं शपथ, देखें पूरी सूची, Bihar Hindi News - Hindustan
More

Nitish Sarkar BJP Mantri List: नीतीश के साथ BJP कोटे से कौन-कौन नेता ले सकते हैं शपथ, देखें पूरी सूची

Nitish Sarkar BJP Mantri List: सीएम, डिप्टी सीएम के अलावा आज अन्य कौन-कौन से विधायक, मंत्री पद की शपथ लेते हैं इसपर सबकी नजर है। ऐसी चर्चा है कि NDA के सभी घटक दलों जदयू, बीजेपी, हम, रालोमो और एलजेपी (आर) से अलग-अलग चेहरे नीतीश मंत्रिमंडल में शामिल होंगे।

Thu, 20 Nov 2025 08:43 AMNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
Nitish Sarkar BJP Mantri List: नीतीश के साथ BJP कोटे से कौन-कौन नेता ले सकते हैं शपथ, देखें पूरी सूची

Nitish Sarkar BJP Mantri List: बिहार के लिए आज का दिन काफी अहम है। आज राज्य की नई सरकार के मुखिया नीतीश कुमार पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में शपथ लेंगे। नीतीश कुमार दसवीं बार मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण करेंगे। भव्य शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री के अलावा दो डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा भी आज ही शपथ ले सकते हैं। सीएम, डिप्टी सीएम के अलावा आज अन्य कौन-कौन से विधायक, मंत्री पद की शपथ लेते हैं इसपर सबकी नजर है। ऐसी चर्चा है कि NDA के सभी घटक दलों जदयू, बीजेपी, हम, रालोमो और एलजेपी (आर) से अलग-अलग चेहरे नीतीश मंत्रिमंडल में शामिल होंगे।

BJP से कौन-कौन ले सकते हैं शपथ

ऐसा कहा जा रहा है कि बीजेपी की तरफ से ज्यादातर मौजूदा मंत्रियों को नीतीश कैबिनेट में जगह दी जा सकती है और वो आज शपथ ले सकते हैं। सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा के अलावा कई नामों की चर्चा है। इनमें - सुनील कुमार, हरि साहनी, जनक राम, सुरेंद्र मेहता, नीतीश मिश्रा, रेणु देवी, मंगल पांडेय, प्रेम कुमार, जिबेश मिश्रा, नीरज कुमार सिंह, सुरेंद्र मेहता शामिल हैं। बीजेपी की तरफ से कुछ नए चेहरे भी मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। इनमें विजय कुमार खेमका, गायत्री देवी, पूर्व आईपीएस अधिकारी आनंद मिश्रा (बक्सर से निर्वाचित) और राणा रणधीर हो सकते हैं।

नीतीश कुमार के शपथ समारोह में आज कई हस्तियां जुट रही हैं। शपथ समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान तथा विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री सहित राजग के कई शीर्ष नेता शामिल होंगे।

NDA विधायक दल के नेता चुने गए थे नीतीश कुमार

आपको बता दें कि बुधवार को सर्वसम्मति से नीतीश कुमार को एनडीए विधायक दल का नेता चुना गया। एनडीए की बैठक 3.30 बजे विधानसभा के सेंट्रल हॉल में हुई। इसमें केन्द्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, चिराग पासवान, जीतन राम मांझी, उपेन्द्र कुशवाहा, यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, केन्द्रीय मंत्री ललन सिंह भी शामिल थे।नीतीश कुमार को नेता बनाने का प्रस्ताव सम्राट चौधरी ने पेश किया। एनडीए विधायकों ने दोनों हाथ उठाकर उनका समर्थन किया। बैठक में जदयू, भाजपा, लोजपा (आर), हम और रालोमो के सभी विधायक शामिल हुए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार चुनाव से पहले 3 लाख वोटर कैसे बढ़ गए, चुनाव आयोग ने दी सफाई
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।