Nitish Cabinet Shapath NDA Manjhi HAM Kushwaha RLM Ministers List Santosh Suman Deepak or Snehlata NDA mantri soochi Nitish Sarkar HAM RLM Mantri List: उपेंद्र कुशवाहा की पत्नी या बेटे, ‘हम’ से कौन बनेगा मंत्री; इन नामों की चर्चा, Bihar Hindi News - Hindustan
More

Nitish Sarkar HAM RLM Mantri List: उपेंद्र कुशवाहा की पत्नी या बेटे, ‘हम’ से कौन बनेगा मंत्री; इन नामों की चर्चा

Nitish Sarkar HAM RLM Mantri List: सबसे पहले बात अगर उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) की करें तो यह कयास लगाए जा रहे हैं कि उपेंद्र कुशवाहा की पत्नी स्नेह लता कुशवाहा को नीतीश कैबिनेट में मंत्री बनाया जा सकता है।

Thu, 20 Nov 2025 10:02 AMNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
Nitish Sarkar HAM RLM Mantri List: उपेंद्र कुशवाहा की पत्नी या बेटे, ‘हम’ से कौन बनेगा मंत्री; इन नामों की चर्चा

Nitish Sarkar HAM RLM Mantri List: नीतीश कुमार के शपथ लेते ही आज बिहार में नई सरकार बन जाएगी। बिहार विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में आई NDA सरकार में कौन-कौन मंत्री बनेंगे इसे लेकर काफी चर्चा हो रही है। नीतीश कुमार की नई कैबिनेट में जदयू-बीजेपी के अलावा चिराग पासवान की लोजपा (रामविलास), जीतन राम मांझी की ‘हम’ और उपेंद्र कुशवाहा की रालोमा को भी प्रतिनिधित्व मिलेगा। ऐसा कहा जा रहा है कि लोजपा (रामविलास) को नए मंत्रिमंडल में तीन पद मिलने की संभावना है, जबकि ‘हम’ और रालोमो को एक-एक पद दिया जा सकता है।

सबसे पहले बात अगर उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) की करें तो यह कयास लगाए जा रहे हैं कि उपेंद्र कुशवाहा की पत्नी स्नेह लता कुशवाहा को नीतीश कैबिनेट में मंत्री बनाया जा सकता है। स्नेह लता सासाराम विधानसभा सीट से जीत कर विधानसभा पहुंची हैं। बिहार के वैशाली जिले की रहने वाली स्नेह लता ने अपने चुनावी शपथ पत्र में यह भी बतलाया था कि उनपर कोई भी आपराधिक मुकदमा दर्ज नहीं है।

आरएलएम कोटे से मंत्री पद को लेकर एक चर्चा यह भी है कि उपेंद्र कुशवाहा की पत्नी की जगह उनके बेटे दीपक प्रकाश को मंत्री पद की शपथ दिलाई जा सकती है। हालांकि, दीपक प्रकाश ने चुनाव तो नहीं लड़ा था। लेकिन चर्चा है कि बाद में छह महीने के अंदर दीपक प्रकाश को विधान परिषद से विधानसभा भेजा जा सकता है। इसके अलावा उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी की टिकट पर जीतने वाले माधव आनंद के भी मंत्री पद के शपथ लेने की चर्चा काफी ज्यादा है। माधव आनंद मधुबनी विधानसभा सीट से जीत कर विधायक बने हैं।

HAM कोटे से भी मंत्री बनने की चर्चा

रालोमो के अलावा हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) को भी नीतीश कैबिनेट में जगह दिए जाने की बात सामने आ रही है। सबसे ज्यादा चर्चा इस बात की है कि जीतन राम मांझी की पार्टी से उनके बेटे संतोष कुमार सुमन को मंत्री बनाया जा सकता है। संतोष कुमार सुमन बिहार सरकार में मंत्री रह चुके हैं।

आपको याद दिला दें कि हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) के प्रमुख जीतन राम मांझी और राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने हाल ही में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के साथ उनके आवास पर अलग-अलग बैठक की थी। धर्मेंद्र प्रधान बिहार में भाजपा के चुनाव प्रभारी थे। भाजपा नीत राजग के दोनों घटक दलों के प्रमुख जब प्रधान से मिलने उनके आवास पर पहुंचे थे तब वहां बिहार में भाजपा के राजनीतिक मामलों के प्रभारी विनोद तावड़े भी मौजूद थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नीतीश कुमार के साथ BJP कोटे से कौन-कौन ले सकते हैं शपथ, देखें पूरी सूची
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।