Nitish cabinet expansion is finalised BJP confirmed Dilip Jaiswal revealed plan नीतीश कैबिनेट का विस्तार तय, बीजेपी ने कन्फर्म कर दिया; दिलीप जायसवाल ने प्लान भी बताया, Bihar Hindi News - Hindustan
More

नीतीश कैबिनेट का विस्तार तय, बीजेपी ने कन्फर्म कर दिया; दिलीप जायसवाल ने प्लान भी बताया

बिहार बीजेपी के अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि नीतीश कैबिनेट का विस्तार होना तय है। खरमास के बाद इस मुद्दे पर चर्चा शुरू की जाएगी।

Thu, 9 Jan 2025 08:23 PMJayesh Jetawat हिन्दुस्तान ब्यूरो, पटना
share
नीतीश कैबिनेट का विस्तार तय, बीजेपी ने कन्फर्म कर दिया; दिलीप जायसवाल ने प्लान भी बताया

बिहार में नीतीश कैबिनेट का विस्तार होना तय है। सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने इसकी पुष्टि कर दी है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और नीतीश सरकार में राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल ने कहा कि राज्य मंत्रिमंडल का विस्तार होने वाला है। खरमास के बाद मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा भी होगी। चर्चा होने के बाद तय होगा कि कब मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा। सब कुछ तय होने के बाद सूचना सार्वजनिक की जाएगी।

बिहार बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने गुरुवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि सभी राजनीतिक दलों की चिंता होती है कि मंत्रिमंडल में सभी वर्ग को जगह दिला सके। उन्होंने कहा कि कहा कि 15 जनवरी से जिलों में एनडीए के सभी पांच दलों के कार्यकर्ताओं का संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन होगा। इसमें बीजेपी, जेडीयू, लोजपा, हम और आरएलएम पांचों दलों के जिलाध्यक्ष, वहां के सांसद, विधायक, प्रभारी मंत्री सहित कार्यकर्ता शामिल होंगे। संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन में सात हजार से 10 हजार कार्यकर्ता शामिल होंगे। सम्मेलन के माध्यम से एनडीए की चट्टानी एकता दिखेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दही-चूड़ा के बाद चमकेंगे 6 नेता; नीतीश कैबिनेट के विस्तार में BJP से कौन मंत्री?

बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा का चुनाव होने वाला है। इससे पहले नए चेहरे को नीतीश कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बीजेपी से चार और जेडीयू से दो नए मंत्री बनाए जा सकते हैं। राज्य में अभी 30 मंत्री है। मंत्रिपरिषद के अधिकतम सदस्यों की संख्या 36 है। यानी कि अभी 6 और मंत्री बनाने की गुंजाइश है। वहीं, दिलीप जायसवाल के बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद उनका मंत्री पद जाने के कयास हैं।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।