Nishant must enter politics he is welcome Tejashwi Yadav on Nitish Kumar son निशांत को राजनीति में आना ही चाहिए, स्वागत है; नीतीश कुमार के बेटे पर बोले तेजस्वी यादव, Bihar Hindi News - Hindustan
More

निशांत को राजनीति में आना ही चाहिए, स्वागत है; नीतीश कुमार के बेटे पर बोले तेजस्वी यादव

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री की अटकलों पर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि अगर वे आते हैं, तो अच्छी बात है, उनका स्वागत है।

Fri, 31 Jan 2025 10:36 PMJayesh Jetawat हिन्दुस्तान, हाजीपुर
share
निशांत को राजनीति में आना ही चाहिए, स्वागत है; नीतीश कुमार के बेटे पर बोले तेजस्वी यादव

बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत की राजनीति में एंट्री की अटकलें जोरों पर हैं। इस बीच पूर्व डिप्टी सीएम एवं राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव ने भी निशांत कुमार की सियासत में एंट्री की वकालत कर दी है। तेजस्वी ने कहा कि सीएम नीतीश का स्वास्थ्य अच्छा नहीं है, ऐसे में उनके बेटे को राजनीति में आना ही चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि अगर निशांत कुमार राजनीति में आते हैं तो, उनका स्वागत है।

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव शुक्रवार शाम को वैशाली में मीडिया से बातचीत की। इस दौरान नीतीश कुमार के बेटे की सियासी एंट्री की अटकलों पर उन्होंने खुलकर प्रतिक्रिया दी। तेजस्वी ने निशांत की राजनीति में एंट्री की वकालत तो की, लेकिन सीएम नीतीश को उनके परिवारवाद के खिलाफ दिए गए पुराने बयानों की भी याद दिला दी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इंतजार कीजिए…नीतीश के बेटे निशांत की JDU में एंट्री के सवाल पर बोले श्रवण कुमार

तेजस्वी यादव ने कहा कि साल 2024 में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार परिवारवाद के खिलाफ बहुत भाषण देते थे। हकीकत यह है कि उनके मंत्रिमंडल में 80 फीसदी मंत्री परिवारवादी हैं। उन्होंने कहा कि जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) दिवंगत शरद यादव की बनाई हुई पार्टी है। अब दूसरी विचारधारा के लोग इसे हाईजैक करना चाहते हैं। ऐसे में निशांत आते हैं तो अच्छी बात है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नीतीश के सिग्नल का इंतजार, होली के बाद बेटे निशांत की JDU में हो सकती है एंट्री

तेजस्वी यादव ने अपना उदाहरण देते हुए कहा कि जब वे राजनीति में आए थे, तब उनकी पार्टी विपक्ष में थी। उन्होंने बिना किसी पद के दो बार बिहार का दौरा किया था। पूरा बिहार घूमकर संघर्ष किया। उन्होंने नीतीश के बेटे निशांत कुमार को भी राजनीति में आकर संघर्ष करने की नसीहत दी। तेजस्वी ने कहा कि निशांत कुमार से वह पूर्व में कई बार मिल चुके हैं, वह सीधे आदमी हैं।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।