Nishant Kumar assumes Health Minister charge says will work with honesty ईमानदारी से काम करेंगे, अंतिम व्यक्ति तक इलाज पहुंचाएंगे; स्वास्थ्य मंत्री का पद संभालते ही क्या बोले निशांत कुमार, Bihar Hindi News - Hindustan
More

ईमानदारी से काम करेंगे, अंतिम व्यक्ति तक इलाज पहुंचाएंगे; स्वास्थ्य मंत्री का पद संभालते ही क्या बोले निशांत कुमार

स्वास्थ्य मंत्री का पदभार ग्रहण करते ही निशांत कुमार ने कहा कि वह पूरी ईमानदारी से काम करने की कोशिश करेंगे। समाज के अंतिम व्यक्ति तक इलाज की सुविधा पहुंचाने की दिशा में काम करेंगे।

Fri, 8 May 2026 03:30 PMJayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
ईमानदारी से काम करेंगे, अंतिम व्यक्ति तक इलाज पहुंचाएंगे; स्वास्थ्य मंत्री का पद संभालते ही क्या बोले निशांत कुमार

जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने शुक्रवार को बिहार के स्वास्थ्य मंत्री का पदभार संभाल लिया। इस दौरान उन्होंने अंतिम व्यक्ति इलाज पहुंचाने का संकल्प लिया। निशांत ने कहा कि वह अपनी जिम्मेदारी को पूरी सच्चाई और ईमानदारी के साथ निभाने का प्रयास करेंगे। बिहार के सरकारी अस्पतालों में बुनियादी ढांचे को मजबूत करना और मरीजों को दी जाने वाली सुविधाओं में सुधार करना उनका मुख्य लक्ष्य होगा।

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने अपने कार्यालय में विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्हें निर्देश दिया कि वे जनता के प्रति जवाबदेह बनें और सरकारी योजनाओं का लाभ हर जरूरतमंद तक पहुंचाना सुनिश्चित करें। निशांत स्वास्थ्य विभाग में चुनौतियां हैं। उन्होंने अभी स्वास्थ्य मंत्री का पदभार ग्रहण किया है। सब कुछ देखकर पूरी कार्ययोजना बताएंगे।

बता दें कि जदयू नेता निशांत कुमार ने एक दिन पहले ही मंत्री पद की शपथ ली। उनके पिता नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे के बाद पिछले महीने सम्राट चौधरी के नेतृत्व में नई एनडीए सरकार का गठन हुआ था। गुरुवार को सम्राट कैबिनेट का विस्तार हुआ, जिसमें निशांत कुमार की सरप्राइज एंट्री हुई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सम्राट सरकार में डिप्टी CM पद ठुकराने वाले निशांत अब बिहार के स्वास्थ्य मंत्री

निशांत कुमार का नाम पहले डिप्टी सीएम पद के लिए चल रहा था। फिर कहा गया कि निशांत सरकार में आने को तैयार नहीं हुए। सरकार के विस्तार में जदयू के वरीय नेताओं ने उन्हें मनाया और निशांत तैयार हो गए।

45 साल के इंजीनियरिंग ग्रेजुएट निशांत ने दो महीने पहले ही राजनीति में कदम रखा है। इससे पहले तक वह सक्रिय राजनीति से दूर थे। जदयू की सदस्यता लेने के बाद पार्टी का कामकाज सीख रहे थे। जनता की नब्ज जानने के लिए उन्होंने 3 मई को सद्भाव यात्रा भी शुरू की। अब उन्हें सम्राट सरकार में बड़ी जिम्मेदारी देते हुए स्वास्थ्य मंत्री बना दिया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नीतीश के बेटे की सम्राट के साथ केमिस्ट्री कैसी? निशांत ने बताया, शेयर किया प्लान

इन मंत्रियों ने भी संभाला कार्यभार

कैबिनेट विस्तार के अगले दिन कई मंत्रियों ने अपने-अपने विभागों का कार्यभार संभाला। दिलीप जायसवाल ने राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, श्वेता गुप्ता ने समाज कल्याण मंत्री, लखेंद्र पासवान ने एससी-एसटी कल्याण विभाग, जमा खान ने अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, दीपक प्रकाश ने पंचायती राज विभाग, दामोदर रावत ने परिवहन विभाग, अरुण शंकर प्रसाद ने श्रम संसाधन विभाग, श्रेयसी सिंह ने उद्योग विभाग और सुनील कुमार ने ग्रामीण कार्य विभाग का पदभार संभाला। इनके अलावा अन्य मंत्री भी निर्धारित समय से पदभार संभालने वाले हैं। कैबिनेट विस्तार के दौरान 32 मंत्रियों ने शपथ ली थी, गुरुवार शाम में सभी को विभाग भी बांट दिए गए।

(हिन्दुस्तान ब्यूरो के इनपुट के साथ)

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।