ninety percent mlas are crorepati anant singh kumar pranay बिहार में चुने गए 90 फीसदी विधायक करोड़पति, सबसे ज्यादा अमीर कौन; ग्रेजुएट कितने, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में चुने गए 90 फीसदी विधायक करोड़पति, सबसे ज्यादा अमीर कौन; ग्रेजुएट कितने

मुंगेर के भाजपा विधायक कुमार प्रणय के पास सर्वाधिक 1,70,81,95,842 रुपये की चल-अचल संपत्ति है। वहीं, दूसरे स्थान पर जदयू के मोकामा से विधायक अनंत सिंह हैं, जिनके पास कुल 1,00,61,73,708 रुपये की चल-अचल संपत्ति है।

Sun, 16 Nov 2025 06:57 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान ब्यूरो, पटना
share
बिहार में चुने गए 90 फीसदी विधायक करोड़पति, सबसे ज्यादा अमीर कौन; ग्रेजुएट कितने

बिहार विकसित प्रदेश बनने के लिए संघर्ष कर रहा है। यह तभी संभव होगा, जब यहां के आमलोग की स्थिति सुधरेगी। इसमें कितने साल लगेंगे यह कहना मुश्किल है, लेकिन इस बार चुनकर आए 90 फीसदी विधायक करोड़पति हैं। इनकी संख्या 218 है। 2010 के चुनाव के बाद राज्य में मात्र 20 फीसदी विधायक ही करोड़पति थे। 2015 के चुनाव के बाद इनकी संख्या बढ़कर 67 % 2020 के चुनाव के बाद 81% हो गई थी।

राज्य में सभी 243 विधायकों के पास औसत संपत्ति 9.02 करोड़ है, जबकि, 2020 में निर्वाचित हुए विधायकों के पास औसतन 4.32 करोड़ की संपत्ति थी। इस बार स्नातक पास कर चुके 50 फीसदी विधायक निर्वाचित होकर आए हैं। शनिवार को एडीआर और बिहार इलेक्शन वॉच के प्रतिनिधि राजीव कुमार ने यह रिपोर्ट जारी की। इसमें सभी 243 नवनिर्वाचित विधायकों के शपथ पत्र के आधार पर विश्लेषण किया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:63 सीटों पर NDA-MGB में हुई जोरदार लड़ाई, 3 सीटों पर जीत-हार का अंतर 100 से कम

रिपोर्ट के अनुसार, 35 फीसदी विधायकों की शैक्षणिक योग्यता 5वीं और 12वीं के बीच है। जबकि, 60 फीसदी स्नातक हैं। 5 ने अपनी योग्यता डिप्लोमा घोषित की है । जबकि 7 विजेता उम्मीदवार साक्षर हैं। सर्वाधिक 59 % (143) विधायक 41-60 साल के हैं, जबकि, 16% (38) विधायक 25- 40 आयु वर्ग के हैं।

26 % (62) विधायकों की उम्र 62-80 साल है। 243 में से 12% (29) महिला विधायक हैं। पिछले विधानसभा में इनकी संख्या 11% थी। रिपोर्ट के अनुसार, 243 विधायकों में में से 130 (53%) विधायकों ने अपने ऊपर आपराधिक मामले घोषित किए हैं। 2020 में 241 में से 163 (68%) विधायकों ने अपने ऊपर आपराधिक मामले घोषित किए थे। नए विधायकों में अपराध के मामलों के आरोपित होने की संख्या कम हुई है। 102( 42%) विधायकों ने अपने ऊपर गंभीर आपराधिक मामले घोषित किए हैं।

एआईएमआईएम के पांच में चार विधायकों पर गंभीर अपराध के मामले

रिपोर्ट के अनुसार, भाजपा के 89 में से 43 (48%), जदयू के 85 में से 23 (27%), राजद के 25 में से 14 ( 56 %), लोजपा (रामविलास) के 19 में से 10 (53%), कांग्रेस के 6 में से 3 (50%), एआईएमआईएम के 5 में से 4 (80%), राष्ट्रीय लोक मोर्चा के 4 में से 1 (25%),उम्मीदवारों ने अपने ऊपर गंभीर मामले घोषित किए हैं।

विधायक कुमार प्रणय के पास सर्वाधिक संपत्ति

एडीआर की रिपोर्ट के अनुसार, मुंगेर के भाजपा विधायक कुमार प्रणय के पास सर्वाधिक 1,70,81,95,842 रुपये की चल-अचल संपत्ति है। वहीं, दूसरे स्थान पर जदयू के मोकामा से विधायक अनंत सिंह हैं, जिनके पास कुल 1,00,61,73,708 रुपये की चल-अचल संपत्ति है। जबकि, बरबीघा से जदयू के विधायक डॉ. कुमार पुष्पंजय के पास 94,53,02,587 रुपये की चल-अचल संपत्ति है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में युवाओं में दिखा जनसुराज का क्रेज, एक दर्जन सीटों पर यूं डाला प्रभाव
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।