close fight between nda and mahagathbandhan on 63 seats in bihar electio बिहार की 63 सीटों पर NDA-महागठबंधन के बीच जोरदार लड़ाई का क्या हुआ अंजाम, तीन सीटों पर जीत-हार का अंतर 100 से कम, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार की 63 सीटों पर NDA-महागठबंधन के बीच जोरदार लड़ाई का क्या हुआ अंजाम, तीन सीटों पर जीत-हार का अंतर 100 से कम

तीन सीटों पर जीत-हार का अंतर 100 से कम रहा। इनमें से जदयू ने संदेश तो भाजपा ने अगियांव और बसपा ने रामगढ़ सीट जीती। एक हजार से कम मतों के अंतर से आठ सीटों फैसला हुआ। इसमें इंडिया का पलड़ा भारी रहा।

Sun, 16 Nov 2025 07:20 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, संजय, पटना
share
बिहार की 63 सीटों पर NDA-महागठबंधन के बीच जोरदार लड़ाई का क्या हुआ अंजाम, तीन सीटों पर जीत-हार का अंतर 100 से कम

बिहार चुनाव में हुई बम्पर वोटिंग के बीच 63 सीटें ऐसी रहीं, जहां दोनों गठबंधनों एनडीए और इंडिया के बीच जोरदार लड़ाई हुई। करीब की इस लड़ाई में जिसने वोटों के बिखराव को रोकने में कामयाबी हासिल की, उसके सिर जीत का सेहरा बंधा। एक-एक बूथ तक पहुंचकर मतों के प्रबंधन में एनडीए ने बाजी मारी और 40 सीटों पर उसने जीत का स्वाद चखा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यकर्ताओं को यही मंत्र भी दिया था कि बूथ जीतो-चुनाव जीतो। वहीं 22 सीटों पर इंडिया गठबंधन जीता। एक सीट बसपा के खाते में गई है।

तीन सीटों पर जीत-हार का अंतर 100 से कम रहा। इनमें से जदयू ने संदेश तो भाजपा ने अगियांव और बसपा ने रामगढ़ सीट जीती। एक हजार से कम मतों के अंतर से आठ सीटों फैसला हुआ। इसमें इंडिया का पलड़ा भारी रहा। उसने पांच, जबकि एनडीए ने तीन सीट पर कब्जा जमाया। राजद ने ढाका, जहानाबाद और बोधगया, कांग्रेस ने चनपटिया और फारबिसगंज में जीत हासिल की। लोजपाआर ने बलरामपुर और बख्तियारपुर जबकि जदयू को नवीनगर पर जीत हासिल हुई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में युवाओं में दिखा जनसुराज का क्रेज, एक दर्जन सीटों पर यूं डाला प्रभाव

वहीं, दो हजार से कम मतों के अंतर से चार सीटों पर फैसला हुआ। राजद ने मखदुमपुर, कांग्रेस ने वाल्मीकिनगर तो जदयू ने नरकटिया और भाजपा ने तरैया में जीत दर्ज की। पांच हजार से कम मतों के अंतर से 16 सीटों पर हुए फैसले में एनडीए को 10 तो इंडिया को छह सीटें मिलीं। राजद ने महिषि, ब्रह्मपुर, गोह और टिकारी, आईआईपी ने सहरसा, भाकपा माले ने काराकाट सीट अपनी झोली में डाली। जबकि रालोमो ने बाजपट्टी, लोजपा (आर) ने रजौली, जदयू ने सिंघेश्वर, जीरादेई, चेरिया बरियारपुर, डुमरांव, बेलागंज और झाझा जबकि भाजपा ने अमनौर और सोनपुर में जीत हासिल की।

दो-तिहाई सीटों पर 10 हजार से अधिक मतों से हुई जीत

चुनाव परिणाम से यह भी साफ हो गया कि राज्य के दो-तिहाई विधायक दस हजार से अधिक मतों के अंतर से चुनाव जीते। 63 सीटों पर ही दस हजार से कम मतों से हार-जीत हुई। बाकी 180 सीटों पर सभी दलों के जीते विधायकों ने 10 हजार से अधिक मतों के अंतर से जीत दर्ज की। सबसे अधिक 73164 मतों के अंतर से रूपौली में जदयू के कलाधर मंडल जीते। दूसरे स्थान पर दीघा भाजपा के संजीव चौरसिया रहे। वह 59079 मतों के अंतर से जीते। तीसरे स्थान पर लोजपाआर के राजेश कुमार सुगौली से 58191मतों के अंतर से चुनाव जीते।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में चुने गए 90 फीसदी विधायक करोड़पति, सबसे ज्यादा अमीर कौन; ग्रेजुएट कितने
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।