NEET student murder Family leaves for Delhi from Jehanabad to stage protest Pappu Yadav arrest sparks outrage नीट छात्रा मर्डर: धरना देने जहानाबाद से दिल्ली गया परिवार, पप्पू यादव की गिरफ्तारी से उबाल, Bihar Hindi News - Hindustan
More

नीट छात्रा मर्डर: धरना देने जहानाबाद से दिल्ली गया परिवार, पप्पू यादव की गिरफ्तारी से उबाल

पटना में नीट छात्रा हत्याकांड में पीड़ित परिवार और अन्य लोग जहानाबाद से दिल्ली रवाना हो गए। दिल्ली के जंतर-मंतर पर रविवार को धरना-प्रदर्शन होगा। पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव इसमें शामिल होने वाले थे। मगर उनकी गिरफ्तारी से परिजन भड़क गए हैं।

Sat, 7 Feb 2026 11:03 PMJayesh Jetawat हिन्दुस्तान, कार्यालय संवाददाता, जहानाबाद
share
नीट छात्रा मर्डर: धरना देने जहानाबाद से दिल्ली गया परिवार, पप्पू यादव की गिरफ्तारी से उबाल

पटना के हॉस्टल में रहकर नीट की तैयारी कर रही जहानाबाद की छात्रा की मौत की गूंज अब देश की राजधानी दिल्ली में होने वाली है। नीट छात्रा को न्याय दिलाने की मांग को लेकर रविवार, 8 फरवरी को दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया गया है। इसमें शामिल होने के लिए शनिवार को जहानाबाद से दर्जनों लोग विभिन्न निजी वाहनों से रवाना हुए। दिल्ली जाने वालों को पुलिस पकड़ नहीं ले इसके लिए दोपहर बाद गोपनीय तरीके से मृतका के माता-पिता सहित गांव के 6 लोग भी दिल्ली के लिए निकल गए। दिल्ली के लिए निकले वाहनों पर किसी तरह का बैनर नहीं लगा हुआ था।

दिल्ली रवाना होने से पहले मीडिया से बातचीत में पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी को लेकर नीट की छात्रा के परिवार ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। छात्रा के पिता ने कहा कि जो लोग इस घटना को उजागर कर रहे हैं। सरकार उन्हें गिरफ्तार कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि पप्पू यादव को एक षडयंत्र के तहत गिरफ्तार किया गया है। ताकि उनकी आवाज को दबाया जा सके। उन्होंने कहा कि बिहार में प्रजातंत्र होने के बजाय राजतंत्र होने का दावा किया और प्रशासन पर अविश्वास व्यक्त किया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मंत्री-बेटे का नाम बताएं राबड़ी, जेल में डाल देंगे; नीट केस में सम्राट की चुनौती

पिता ने कहा कि वे शुरू से ही न्यायिक जांच की मांग कर रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि घटना को उजागर करने वालों को धमकियां दी जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार शुरू से ही इस घटना को दबाने की कोशिश कर रही थी। लेकिन पप्पू यादव ने इसे उजागर करने का काम किया है। वह लगातार धरना प्रदर्शनों में शामिल होते रहे और रोषियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। परिजन का आरोप है कि इसी कारण पप्पू यादव को गिरफ्तार किया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सांसद पप्पू यादव बेऊर जेल भेजे गए, 31 साल पुराने केस में हुए थे गिरफ्तार

पप्पू यादव के नेतृत्व में होना था धरना

छात्रा के पिता ने प्रशासन पर उनकी बेटी के चरित्र पर सवाल उठाने का भी आरोप लगाया और इसकी निंदा की। उन्होंने बताया कि दिल्ली के जंतर मंतर पर एक धरना कार्यक्रम निर्धारित है। इसकी अगुवाई पप्पू यादव कर रहे थे। परिजन का मानना है कि इस धरना को विफल करने के लिए ही पप्पू यादव को अरेस्ट किया गया है। परिवार ने सरकार से मांग की है कि सही लोगों की आवाज उठाने वालों को परेशान न किया जाए और पप्पू यादव को जल्द से जल्द रिहा किया जाए।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।