NEET Girl student struggled before death marks on her body questions on Patna Police मौत से पहले छटपटाई थी नीट छात्रा, शरीर पर कई निशान; पटना पुलिस पर उठ रहे सवाल, Bihar Hindi News - Hindustan
More

मौत से पहले छटपटाई थी नीट छात्रा, शरीर पर कई निशान; पटना पुलिस पर उठ रहे सवाल

पटना के हॉस्टल में जहानाबाद की नीट छात्रा की मौत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस पर कई सवाल उठ रहे हैं। परिजन ने रेप और हत्या का आरोप लगाया, तो पुलिस उसे दरकिनार कर आत्महत्या मानकर ही क्यों चल रही थी।   

Fri, 16 Jan 2026 10:26 AMJayesh Jetawat हिन्दुस्तान टीम, पटना
share
मौत से पहले छटपटाई थी नीट छात्रा, शरीर पर कई निशान; पटना पुलिस पर उठ रहे सवाल

बिहार की राजधानी पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में जहानाबाद की नीट छात्रा की मौत के मामले में पुलिस पर कई सवाल उठ रहे हैं। छात्रा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि छात्रा के अंदरूनी हिस्से सहित शरीर पर 10 से ज्यादा जगहों पर जख्म और खरोंच के निशान थे। इससे ऐसा प्रतीत होता है कि मौत से पहले छात्रा ने खुद को बचाने के लिए भरपूर प्रयास किया था। उसे नशीला इंजेक्शन देने की भी आशंका जाहिर की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दरिंदगी की बात से भी इनकार नहीं दिया गया है।

दरअसल, घटना के बाद पुलिस अधिकारी ने मीडिया से कहा था कि नशे में गिरने की वजह से छात्रा की जान चली गई होगी। इससे पुलिस की मंशा पर सवाल खड़े हो रहे हैं। अस्पताल सूत्रों का दावा है कि जिन अस्पतालों में छात्रा का इलाज हुआ, वहां के डॉक्टर ने शरीर पर नाखून और चोट के निशान होने की रिपोर्ट पुलिस को दी थी। इसके बावजूद पुलिस इस बात से इनकार करती रही।

नीट छात्रा मौत में पटना पुलिस पर कई सवाल

सुनियोजित तरीके से मर्डर तो नहीं?

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दरिंदगी की बात सामने आने के बाद चर्चा जोरों पर है कि मुन्नाचक स्थित हॉस्टल में रहकर नीट की तैयारी कर रही छात्रा की हत्या कहीं सुनियोजित तरीके से तो नहीं की गई? क्योंकि छात्रा के इलाज में भी लापरवाही की बात सामने आ रही है। दरिंदगी के बावजूद छात्रा को हॉस्टल के पास स्थित पीएमसीएच या अन्य बड़े अस्पताल में ना ले जाकर, ऐसे हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां गायनी के विशेषज्ञ डॉक्टर नहीं हैं। इससे छात्रा की तबीयत और बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जहानाबाद की छात्रा से पटना में हुई थी दरिंदगी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा

आरोप है कि निजी अस्पताल में इलाज के दौरान परिजन को पीड़िता से मिलने भी नहीं दिया गया। बता दें कि 18 साल की छात्रा जहानाबाद के शुकराबाद थाना क्षेत्र की रहने वाली थी। वह पटना में मुन्नाचक स्थित शंभू गर्ल्स हॉस्टल में रहकर नीट की तैयारी कर रही थी। बीते 6 जनवरी की देर रात वह हॉस्टल के कमरे में बेहोश मिली थी। बीते रविवार को उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी। यह मामला सियासी तूल भी पकड़ रहा है। पुलिस ने सबूत मिटाने के आरोप में हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को गिरफ्तार किया है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।