NEET girl murder 25 km long march in Jehanabad Pappu Yadav says govt trying to cover up matter नीट छात्रा हत्याकांड: जहानाबाद में 25 KM लंबा मार्च, पप्पू यादव बोले- लीपापोती कर रही सरकार, Bihar Hindi News - Hindustan
More

नीट छात्रा हत्याकांड: जहानाबाद में 25 KM लंबा मार्च, पप्पू यादव बोले- लीपापोती कर रही सरकार

नीट छात्रा हत्याकांड के विरोध में मंगलवार को मृतका के पैतृक गांव से जहानाबाद शहर तक 25 किलोमीटर लंबा मार्च निकाला गया। इसमें छात्रा के गांव वालों के अलावा बड़ी संख्या में अन्य क्षेत्रों के लोग भी शामिल हुए। सांसद पप्पू यादव ने सरकार पर लीपापोती का आरोप लगाया है।

Tue, 3 Feb 2026 08:45 PMJayesh Jetawat हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, जहानाबाद
share
नीट छात्रा हत्याकांड: जहानाबाद में 25 KM लंबा मार्च, पप्पू यादव बोले- लीपापोती कर रही सरकार

बिहार की राजधानी पटना में हुए नीट छात्रा हत्याकांड के मामले में न्याय की गुहार लगाने के लिए मंगलवार को जहानाबाद में 25 किलोमीटर लंबा पैदल मार्च निकला गया। मृतका के पैतृक गांव से सुबह 10 बजे शुरू हुई यह पदयात्रा सरैया, गुलाबगंज बाजार, नौघड़, सेसंभा, सकुराबाद, चैनपुरा, आलामपुर, अमैन, पिंजौर, बभना होते हुए दोपहर करीब 3 बे जहानाबाद पहुंची। शहर के करगिल चौक के पास सभा का आयोजन किया गया, जिसमें पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने भी संबोधित किया और नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला।

जहानाबाद शहर में पदयात्रा पहुंचते-पहुंचते इसमें 10 हजार लोग शामिल हो गए। बाद में पदयात्रियों के शिष्टमंडल प्रभारी ने जिलाधिकारी अनिल कुमार सिन्हा से मिलकर 24 सूत्री ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने अपनी मांगों को राष्ट्रपति, राज्यपाल, मुख्यमंत्री तक पहुंचाने के अलावा पीड़ित परिवार को सुरक्षा देने की भी मांग की।

पप्पू यादव ने जहानाबाद में सभा को संबोधित करते हुए आरोप लगाए कि बिहार सरकार बेटियों का भरोसा जीतने के लिए कोई कारगर कदम नहीं उठा रही है। इस मामले की लीपापोती में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि पटना के प्रभात रंजन मेमोरियल हॉस्पिटल के डॉक्टर ने छात्रा को रेफर करते समय अपनी समरी में निमोनिया होने की बात कही थी। इस अस्पताल में बगैर परिजन से पूछे ही कई जांच कर ली।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:किसी पर भरोसा नहीं, नीट छात्रा मर्डर की CBI जांच से संतुष्ट नहीं परिवार

पप्पू यादव ने कहा कि अगर पीएमसीएच के डॉक्टर ने गलत रिपोर्ट दी है तो उन पर कार्रवाई करें। वहीं, यदि पीएमसीएच की पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक रिपोर्ट सही है तो डॉक्टर सतीश पर कार्रवाई किया जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि जांच की प्रक्रिया को बाधित करने के लिए सारे सबूत नष्ट करा दिए गए।

सांसद ने कहा कि नीट छात्रा हत्याकांड की सीबीआई जांच हो, लेकिन सुप्रीम कोर्ट के जज की निगरानी में हो। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि राज्य सरकार की जांच एजेंसियां गुनहगारों की बजाय परिजन को परेशान कर रही थी। इस मामले पर जनप्रतिनिधियों की चुप्पी आश्चर्जनक है। उन्होंने कहा कि मृतका की मां की हिम्मत को सलाम किया जाना चाहिए, जिन्होंने मजबूती से इस लड़ाई को लड़ा।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।