Quick Action Dangerous Electric Pole Removed After Complaint on CM s Portal सहयोग पोर्टल पर शिकायत के 30 दिन में हट गया जर्जर बिजली पोल, Muzaffarpur Hindi News - Hindustan
More

सहयोग पोर्टल पर शिकायत के 30 दिन में हट गया जर्जर बिजली पोल

मुजफ्फरपुर में मुख्यमंत्री के सहयोग पोर्टल पर शिकायत दर्ज करने के 30 दिनों के भीतर खतरनाक बिजली का पोल हटा दिया गया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुरेश कुमार ने 1.5 साल तक अधिकारियों से संपर्क किया। 31 मार्च, 2026 को शिकायत दर्ज की गई थी, जिसमें पोल के जर्जर होने की वजह से संभावित हादसे की चेतावनी दी गई थी।

Tue, 9 June 2026 01:44 AMNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share
सहयोग पोर्टल पर शिकायत के 30 दिन में हट गया जर्जर बिजली पोल

मुजफ्फरपुर, वसं। मुख्यमंत्री के सहयोग पोर्टल पर शिकायत दर्ज होने के महज 30 दिनों के भीतर विभाग ने खतरनाक बिजली का पोल हटा दिया गया। पूर्व मेयर सह भाजपा जिला उपाध्यक्ष (पूर्वी) सुरेश कुमार ने कहा कि बिजली पोल को हटाने के लिए वह करीब डेढ़ साल से बिजली विभाग के अधिकारियों के चक्कर लगा रहे थे।उन्होंने बताया कि 31 मार्च, 2026 को मुख्यमंत्री के सहयोग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई थी। बताया गया था कि जर्जर और खतरनाक पोल से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। बावजूद स्थानीय स्तर पर लंबे समय तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब विभाग ने पोल हटाकर शिकायत का निस्तारण कर दिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सहयोग पोर्टल पर शिकायत के 30 दिन में हट गया जर्जर बिजली पोल

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।