Muzaffarpur Turkish rape case accused dna report confirms mukesh raped girl मुकेश ने 16 साल की लड़की से किया था रेप, मुजफ्फरपुर के तुर्की दुष्कर्म कांड में DNA जांच से खुला भेद, Bihar Hindi News - Hindustan
More

मुकेश ने 16 साल की लड़की से किया था रेप, मुजफ्फरपुर के तुर्की दुष्कर्म कांड में DNA जांच से खुला भेद

पुलिस ने आरोपित व पीड़िता के जब्त कपड़ों पर लगे सीमेन व खून के साक्ष्यों की एफएसएल जांच कराई थी। इसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई थी। हालांकि, डीएनए जांच नहीं कराने से कोर्ट में मुकेश की संलिप्तता को साबित करने में कानूनी अड़चन आ सकती थी।

Sun, 31 Aug 2025 07:37 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, मुजफ्फरपुर
share
मुकेश ने 16 साल की लड़की से किया था रेप, मुजफ्फरपुर के तुर्की दुष्कर्म कांड में DNA जांच से खुला भेद

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में तुर्की दुष्कर्म कांड के आरोपित मुकेश कुमार राय और पीड़िता के जब्त कपड़े पर लगे सीमेन व खून की डीएनए जांच रिपोर्ट शनिवार को पुलिस ने विशेष पॉक्सो कोर्ट-तीन में पेश कर दिया। इसमें मुकेश पर दुष्कर्म में शामिल होने की पुष्टि की गई है। इससे पहले पुलिस ने मुकेश के विरुद्ध चार्जशीट दाखिल की थी। मालूम हो कि पीड़िता 16 वर्षीया किशोरी के पिता ने एक जून को तुर्की थाने में केस दर्ज कराया था।

इसमें कहा था कि 31 मई की रात गिफ्ट देने के बहाने उसकी बेटी को मुकेश राय ने मोबाइल पर कॉल कर बुलाया। इसके बाद गाड़ी में बैठाकर ले गया। बाद में गाड़ी से घर पर छोड़ने आया। इस दौरान उसे रोकने का प्रयास किया तो उसने गाड़ी से कुचलने की कोशिश की। किशोरी ने आरोप लगाया कि गाड़ी को सुनसान स्थान पर ले जाकर मुकेश ने उससे दुष्कर्म किया। बाद में मुकेश ने विशेष कोर्ट में सरेंडर कर दिया। फिलहाल वह जेल में बंद है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बाथरूम का दरवाजा अंदर से बंद था, पटना के स्कूल में कैसे जलकर मरी छात्रा

पीड़िता के पिता की अर्जी पर कराई गई डीएनए जांच

पुलिस ने आरोपित व पीड़िता के जब्त कपड़ों पर लगे सीमेन व खून के साक्ष्यों की एफएसएल जांच कराई थी। इसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई थी। हालांकि, डीएनए जांच नहीं कराने से कोर्ट में मुकेश की संलिप्तता को साबित करने में कानूनी अड़चन आ सकती थी। इसको लेकर पीड़िता के पिता की ओर से विशेष पॉक्सो कोर्ट-तीन में अर्जी दाखिल की गई थी। विशेष कोर्ट ने अर्जी को आईओ को अग्रसारित कर दिया था। बाद में पुलिस ने विशेष कोर्ट की अनुमति से साक्ष्यों की डीएनए जांच कराने एफएसएल पटना भेजा था। अब इस जांच में भी पुष्टि हो चुकी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में जरूरत से ज्यादा सोचते हैं 60 फीसदी लोग, सर्वे में चौंकाने वाले खुलासे
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।