Muzaffarpur Howrah Vande Bharat Express train demand intensifies issue raised in Parliament मुजफ्फरपुर से हावड़ा के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाने की मांग तेज, संसद में गूंजा मुद्दा, Bihar Hindi News - Hindustan
More

मुजफ्फरपुर से हावड़ा के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाने की मांग तेज, संसद में गूंजा मुद्दा

मुजफ्फरपुर-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू करने की मांग तेज हो गई है। संसद के शीतकालीन सत्र में मुजफ्फरपुर और हावड़ा के बीच नई वंदे भारत ट्रेन चलाने का मुद्दा गुरुवार को गूंजा।

Thu, 4 Dec 2025 04:32 PMJayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share
मुजफ्फरपुर से हावड़ा के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाने की मांग तेज, संसद में गूंजा मुद्दा

बिहार के मुजफ्फरपुर से पश्चिम बंगाल के हावड़ा (कोलकाता) तक वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाने की मांग तेज हो गई है। अब यह मुद्दा संसद के शीतकालीन सत्र में भी गूंजा है। वैशाली से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की सांसद वीणा देवी ने लोकसभा में गुरुवार को यह ट्रेन चलाने की मांग की। लोक हित के मुद्दों के तहत उन्होंने मुजफ्फरपुर-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस के अलावा, बेंगलुरु के लिए नई दैनिक ट्रेन चलाने और संघमित्रा एक्सप्रेस का विस्तार करने की भी मांग सरकार के सामने रखी।

सांसद वीणा देवी ने गुरुवार को सदन में कहा कि मुजफ्फरपुर से हावड़ा के बीच वंदे भारत ट्रेन जल्द शुरू की जानी चाहिए। इसके अलावा, मुजफ्फरपुर से कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु तक एक नई डेली ट्रेन चलाई जाए। उन्होंने बेंगलुरु से दानापुर के बीच चलने वाली संघमित्रा एक्सप्रेस (12295-96) का भी मुजफ्फरपुर तक विस्तार करने की मांग की।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिरला ने ली पप्पू यादव की चुटकी, बोले- आजकल इंटरनेशल बातें करते हो बिहार से निकल

सांसद ने कहा कि अभी संघमित्रा ट्रेन पकड़ने के लिए मुजफ्फरपुर और आसपास के लोगों को पटना जाना पड़ता है, जिससे काफी परेशानी होती है। अगर मुजफ्फरपुर से बेंगलुरु के लिए रोजाना सीधी ट्रेन चलेगी तो यात्रियों को पटना जाने से निजात मिल जाएगी।

DRUCC की बैठक में भी उठी थी हावड़ा वंदे भारत की मांग

मुजफ्फरपुर से हावड़ा के लिए वंदे भारत ट्रेन चलाने की मांग पुरानी है। पिछले महीने समस्तीपुर मंडल में आयोजित मंडल रेल उपभोक्ता सलाहकार समिति (DRUCC) की बैठक में भी दोनों शहरों के बीच वंदे भारत और एक सुपरफास्ट ट्रेन चलाने की मांग उठी थी। उत्तर बिहार वाणिज्य एवं उद्योग परिषद के सदस्यों ने 14 सुझावों का ज्ञापन मंडल रेल प्रबंधक को सौंपा था।

इसमें मुजफ्फरपुर हावड़ा वंदे भारत के अलावा सीतामढ़ी-अयोध्या वंदे भारत ट्रेन चलाने और संघमित्रा एक्सप्रेस, पाटलिपुत्र एलटीटी सुपरफास्ट एवं पटना-रांची वंदे भारत का मुजफ्फरपुर तक विस्तार करने का आग्रह रेलवे से किया गया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:विक्रमशिला एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों में अब एटीएम की सुविधा, पैसों की नो टेंशन
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।