Muslims have been stabbed in the back Bihar Congress President spoke on Nitish and Chirag support to Waqf Bill मुस्लिमों की पीठ में खंजर घोंपा.. वक्फ बिल को नीतीश और चिराग के सर्मथन पर बोले बिहार कांग्रेस अध्यक्ष, Bihar Hindi News - Hindustan
More

मुस्लिमों की पीठ में खंजर घोंपा.. वक्फ बिल को नीतीश और चिराग के सर्मथन पर बोले बिहार कांग्रेस अध्यक्ष

वक्फ बिल पर नीतीश कुमार, चिराग पासवान और जीतनराम मांझी के समर्थन देने पर बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश कुमार ने निशाना साधा है। उन्होने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार, जो निष्पक्ष होने का दावा करती थी, उसने सहयोगी दलों के जरिए मुस्लिम समुदाय की पीठ में छुरा घोंपा है।

Thu, 3 April 2025 04:47 PMsandeep पटना
share
मुस्लिमों की पीठ में खंजर घोंपा.. वक्फ बिल को नीतीश और चिराग के सर्मथन पर बोले बिहार कांग्रेस अध्यक्ष

वक्फ संशोधन बिल बुधवार को लोकसभा में पास हो गया। बिल पर करीब 12 घंटे चर्चा हुई थी। 288 ने बिल के पक्ष में और 232 ने विपक्ष में वोट डाले। वक्फ बिल को एनडीए सरकार में शामिल नीतीश कुमार की जेडीयू और चिराग पासवान की लोजपा (आर) ने भी समर्थन दिया। जिसके बाद अब बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश कुमार ने हमला बोला है। उन्होने कहा कि वक्फ बिल तानाशाही का सबूत है। यह निष्पक्ष सरकार नहीं है, सरकार दुर्भावनापूर्ण इरादे से यह बिल लेकर आई है। आश्चर्य की बात यह है कि बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार, जो निष्पक्ष होने का दावा करती थी, आज अपने सहयोगी दलों के जरिए मुस्लिम समुदाय की पीठ में छुरा घोंपा है।

वहीं बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर उन्होने कहा कि हम अपने संगठन का बहुत तेजी से विस्तार कर रहे हैं। संगठन को मजबूत कर रहे हैं। आने वाले समय में इंडिया गठबंधन एक बड़ी ताकत बनकर उभरेगा। हम लोग सीटों की संख्या बढ़ाकर सरकार बनाएंगे। हालांकि तेजस्वी के सीएम फेस के सवाल पर एनडीए पर हमलावर होते दिखे, और कहा कि चेहरा उन लोगों से पूछिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कृष्णा अल्लावरु बने बिहार कांग्रेस के प्रभारी, चुनाव से पहले बड़ा फेरबदल
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कन्हैया के लिए बेगूसराय जा सकते हैं राहुल, कांग्रेस की नौकरी दो यात्रा चल रही है

वहीं इस मामले पर लोजपा (आर) के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत् चिराग पासवान ने कहा कि वक्फ संशोधन बिल को लेकर भ्रम फैलाया जा रहा है। इसमें जो भी संशोधन हुआ है वह इस सोच के साथ किया गया है कि कैसे इसे और शक्तियां प्रदान की जाय। अगर किसी को इस बिल से परेशानी हो रही है तो ये वो लोग हैं, जो इसमें भ्रष्टाचार करते हैं। गरीब मुसलमानों से उनका अधिकार छीनते हैं। विपक्ष चाहता ही नहीं है कि गरीब मुसलमान आगे बढ़ें। इससे पहले भी सीएए के समय इसी तरह का भ्रम फैलाया गया था।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।