Murder or suicide Body of mother of three children found hanging from fan husband and in laws absconding हत्या या सुसाइड: तीन बच्चों की मां का पंखे से लटका मिला शव, पति समेत ससुराली फरार, Bihar Hindi News - Hindustan
More

हत्या या सुसाइड: तीन बच्चों की मां का पंखे से लटका मिला शव, पति समेत ससुराली फरार

परिजनों ने बताया कि एक दिन पहले किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। पति और ससुराल के लोगों ने हत्या कर शव को पंखे से लटका कर भाग गए। मृतका तीन बच्चों की मांग है।

Tue, 15 April 2025 05:24 PMsandeep हिन्दुस्तान, एक संवाददाता, सिकटा/ पश्चिमी चंपारण
share
हत्या या सुसाइड: तीन बच्चों की मां का पंखे से लटका मिला शव, पति समेत ससुराली फरार

पश्चिमी चंपारण के गोपालपुर थाने के मुजौना गांव में सोमवार की रात विवाहिता का शव पंखे से लटका मिला। विवाहिता की पहचान बेहरा पंचायत के मुजौना गांव निवासी सकुर आलम की पत्नी सायरा खातुन (30) के रूप में हुई है। सायरा तीन बच्चे की मां है। सूचना मिलते ही पुलिस ने विवाहिता के शव को कब्जे लेकर कर जीएमसीएच सह अस्पताल, बेतिया में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। विवाहिता के मायकेवालों ने ससुरालियों पर पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है।

परिजनों ने बताया कि एक दिन पहले किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। पति और ससुराल के लोगों ने हत्या कर शव को पंखे से लटका कर भाग गए। घटना की सूचना गांव के लोगों ने दी। मृतका के भाई ने बताया कि जब मैं पहुंचा तो बहन जमीन पर मरी हुई पड़ी हुई थी। वहां पर पुलिस पहुंची हुई थी। पोस्टमार्टम के बाद सब कुछ स्पष्ट हो जायेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में हॉरर किलिंग, बहन प्रेमी के साथ मिली तो भाई ने दोनों को मार डाला
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पश्चिम चंपारण में 3 दिन पहले अगवा छात्र की हत्या, 10 लाख की मांगी थी फिरौती

वहीं थानाध्यक्ष राजन कुमार ने बताया है कि मामला हत्या का प्रतीत होता है। हालांकि अभी आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी ।इधर कुछ ग्रामीणों ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि घटना रफा-दफा करने को लेकर दोनों परिवारों के बीच मैनेजिंग की बात चल रही है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।