Horror killing in Bihar brother found sister with lover at night killed both with hammer in Motihari बिहार में हॉरर किलिंग, रात में बहन प्रेमी के साथ मिली तो भाई ने दोनों को हथौड़े से मार दिया, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में हॉरर किलिंग, रात में बहन प्रेमी के साथ मिली तो भाई ने दोनों को हथौड़े से मार दिया

  • केसरिया थाने के त्रिलोकवा गांव की घटना बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या आरोपी ने दोनों को रात में एक साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया था।

Fri, 11 April 2025 09:41 AMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
बिहार में हॉरर किलिंग, रात में बहन प्रेमी के साथ मिली तो भाई ने दोनों को हथौड़े से मार दिया

बिहार के पूर्वी चंपारण में हॉरर किलिंग की वारदात सामने आई है। बहन के प्रेम प्रसंग से नाराज भाई ने प्रेमी और प्रेमिका दोनों को मौत के घाट उतार दिया। हथौड़ा से प्रहार कर दोनों की हत्या की गई है। दिल दहला देने वाली यह घटना केसरिया थाने के त्रिलोकवा गांव में बीती रात की बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका की पहचान अजय साह की पुत्री प्रिया कुमारी(20) के रूप में की गई जबकि उसका प्रेमी रघुनाथपुर पंचायत के वार्ड 8 का विकास कुमार(25) था। लड़की के घर वालों ने बीती रात दोनों को आपत्तिजनक स्थिति देख लिया था। उसके बाद लड़की के भाई अमन कुमार ने हथौड़ा से सिर पर प्रहार कर उनकी हत्या कर दी। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। इसके पहले समस्तीपुर में बेटी के प्रेम प्रसंग से नाराज पिता ने गली दबा कर उसकी हत्या कर दी।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची मोतिहारी पुलिस ने घटना स्थल उस हथौड़े को भी बरामद कल लिया है जिससे दोनों की हत्या कर दी गई। मृतक विकास का भी आपराधिक इतिहास रहा है। वह हत्या, आर्म्स एक्ट और गाड़ी चोरी के आरोप में जेल जा चुका है। मौके पर जांच के लिए एफएसएल की टीम को बुलाया गया है। प्रेमी प्रेमिका की हत्या की घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जीजा से शादी की जिद पर अड़ी थी बेटी, माता-पिता ने चाकू से काट डाला

ग्रामीणों ने तत्काल इसकी जानकारी पुलिस को दी। उसके बाद चकिया डीएसपी सहित केसरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंचे और दोनों शव को कब्जे में ले लिया। चकिया डीएसपी सतेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि प्रेम प्रसंग में हत्या की बात बताई जा रही है। पुलिस साक्ष्य जुटा रही है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। एफएसएल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में फिर हॉरर किलिंग? सहरसा में 18 वर्षिया युवती को गला रेत फेंका

इससे पहले गुरुवार को समस्तीपुर से हॉरर किलिंग की खबर आई। जिले के मोहद्दीनगर थाना के टाडा गांव में 25 वर्षिया लड़की साक्षी को उसके पिता मुकेश सिंह ने गला दबाकर मार दिया। साक्षी अपने प्रेमी के साथ भाग गई थी। पता चलने पर पिता ने बहला फुसला कर बुलाया और हत्या कर बाथरूम में शव को छिपा दिया। मां की सूचना पर पुलिस ने शव बरामद किया और आरोपि पिता को गिरफ्तार कर लिया।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।