Mukesh Sahni VIP campaign song launched before Bihar elections BJP cornered on reservation बिहार चुनाव से पहले मुकेश सहनी की VIP का कैंपेन सॉन्ग लॉन्च; आरक्षण पर भाजपा को घेरा, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार चुनाव से पहले मुकेश सहनी की VIP का कैंपेन सॉन्ग लॉन्च; आरक्षण पर भाजपा को घेरा

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले वीआईपी के संस्थापक मुकेश सहनी ने रविवार को पटना के स्थानीय होटल में पार्टी का अधिकार गीत 'है हक हमारा आरक्षण' लॉन्च किया। इस दौरान उन्होने आरक्षण के मसले पर बीजेपी पर निशाना साधा।

Sun, 8 June 2025 06:13 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
बिहार चुनाव से पहले मुकेश सहनी की VIP का कैंपेन सॉन्ग लॉन्च; आरक्षण पर भाजपा को घेरा

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले वीआईपी के संस्थापक मुकेश सहनी ने रविवार को पटना के स्थानीय होटल में पार्टी का अधिकार गीत 'है हक हमारा आरक्षण' लॉन्च किया। सहनी ने कहा कि ये सिर्फ गीत नहीं, हमारे समाज की हुंकार है। हर उस आवाज़ की गूंज है, जो बराबरी और अधिकार के लिए लड़ रही है।आरक्षण हमारा हक है और हम लेकर रहेंगे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भाजपा के सत्ता में रहते पिछड़ों और एससी के लिए आरक्षण का दायरा 50 प्रतिशत से ज्यादा नहीं बढ़ सकता। इंडिया गठबंधन की सरकार बनने पर ही जिसकी जितनी आबादी उन्हें उतनी भागीदारी मिलेगी।

विकासशील इंसान पार्टी का अधिकार सॉ़न्ग की लॉन्चिंग पर मुकेश सहनी ने कहा कि आगामी चुनाव में वीआईपी को मिली सीटों में आधी सीटों पर अतिपिछड़ा और अनुसूचित जाति के लोगों को टिकट मिलेगा। वहीं लोजपा आर के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के सवाल पर सहनी ने कहा कि वो लोगों को गोल-गोल घुमा रहे हैं। वे दिल्ली की कुर्सी छोड़ें और बिहार में सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारें। क्षेत्रीय पार्टी ही नहीं राष्ट्रीय पार्टी में भी पार्टी के शीर्ष नेता की ही चलती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मछुआरा आयोग दिखावे की राजनीति; मुकेश सहनी ने नीतीश सरकार को घेरा
ये भी पढ़ें:जमीन पर बैठने वालों को कुर्सी दी, लालू का शासनकाल जंगलराज नहीं मंगलराज था: सहनी
ये भी पढ़ें:मुकेश सहनी के इंतजाम में जुट गई बीजेपी, हर प्रमंडल में मछुआरा सम्मेलन करेगी
ये भी पढ़ें:चंपारण की ज्यादातर सीटों पर लड़ेगी VIP, बोले मुकेश सहनी; चिराग को भी एक नसीहत

सहनी ने कहा कि भाजपा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह की ही चलती है, कांग्रेस में राहुल गांधी निर्णय लेते हैं, राजद में तेजस्वी यादव और वीआईपी में मैं निर्णय लेता हूं। वहीं इंडिया गठबंधन में सीएम के चेहरे के चेहरे के सवाल पर सहनी ने कहा कि जल्द मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित हो जाएगा। इंडिया गठबंधन में शामिल दलों के बीच सीट बंटवारा से लेकर उप मुख्यमंत्री कौन होगा, ये सब कुछ तय हो जाएगा।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।