Mukesh Sahni made dent in Nitish JDU Before elections Ranjit Sahni joins VIP with supporters चुनाव से पहले नीतीश के जदयू में मुकेश सहनी ने लगाया सेंध, रंजीत सहनी समर्थकों के साथ 'VIP' में गए, Bihar Hindi News - Hindustan
More

चुनाव से पहले नीतीश के जदयू में मुकेश सहनी ने लगाया सेंध, रंजीत सहनी समर्थकों के साथ 'VIP' में गए

विकासशील इंसान पार्टी कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में मुकेश सहनी ने रंजीत को सदस्यता दिलाई और स्वागत किया। रंजीत सहनी तेज तर्रार नेता हैं जो जदयू में मुजफ्फरपुर जिलाध्यक्ष रह चुके हैं।

Sun, 17 Aug 2025 09:29 AMSudhir Kumar हिन्दुस्तान, पटना
share
चुनाव से पहले नीतीश के जदयू में मुकेश सहनी ने लगाया सेंध, रंजीत सहनी समर्थकों के साथ 'VIP' में गए

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मुकेश सहनी ने नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू में सेंधमारी की है। निषाद संघर्ष मोर्चा के संरक्षक और जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष रंजीत सहनी अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ वीआईपी में शामिल हो गए। विकासशील इंसान पार्टी कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में मुकेश सहनी ने रंजीत को सदस्यता दिलाई और स्वागत किया। रंजीत सहनी तेज तर्रार नेता हैं जो जदयू में मुजफ्फरपुर जिलाध्यक्ष रह चुके हैं। जदयू में जाने से पहले वे मुकेश सहनी के साथ थे और सन ऑफ मल्लाह की ब्रांडिंग में अहम भूमिका निभाई थी।

मौके पर मुकेश सहनी ने कहा कि लोगों में वीआईपी का आकर्षण बढ़ रहा है। हमारा उद्देश्य समाज में बदलाव है। अगर सरकार बनी तो बिहार में बदलाव होगा, नया बिहार बनेगा। उन्होंने निषाद आरक्षण की मांग को दोहराते हुए कहा कि अन्य राज्यों में निषादों को आरक्षण मिलता है, लेकिन बिहार में नहीं। जब हमारी सरकार होगी तो यह मांग भी पूरी हो जाएगी। वीआईपी सभी वर्ग, सभी समाज की पार्टी है। हमारी लड़ाई गरीबों और वंचितों को उनका सम्मान दिलाना है। उन्होंने कहा कि रंजीत सहनी के फिर से साथ आने से पार्टी मजबूत होगी। पहले भी ये हमारे साथ थे। वीआईपी के प्रमुख मुकेश सहनी ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई और पार्टी में स्वागत किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:टूटेगा मुकेश सहनी का सपना? डिप्टी CM पद पर क्या बोले अब्दुल बारी सिद्दीकी

मुकेश सहनी ने दावा किया कि इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की जीत तय है और हमारी सरकार बनेगी। वहीं, रंजीत सहनी ने कहा कि संघर्ष के दिनों में हम सभी साथ थे। मुकेश सहनी के अलावा बिहार में ऐसा कोई नेता नहीं है, जो गरीबों के अधिकार के लिए संघर्ष कर रहा हो और उनकी लड़ाई लड़ रहा हो। माना जा रहा है कि इस बदले राजनैतिक मिजाज का उत्तर बिहार में असर दिखेगा। बिहार में इसी साल चुनाव होने वाले हैं। रंजीत सहनी भी मैदान में भाग्य आजमाने के मूड में हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महागठबंधन की बैठक में चुनाव बहिष्कार पर चर्चा नहीं:मुकेश सहनी
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।