rcp singh conveyed his willingness to rejoin nitish kumar jdu आरसीपी सिंह की घर वापसी जल्द! नीतीश को अभिभावक बताने के बाद JDU में लौटने के संकेत, Bihar Hindi News - Hindustan
More

आरसीपी सिंह की घर वापसी जल्द! नीतीश को अभिभावक बताने के बाद JDU में लौटने के संकेत

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और आरसीपी सिंह ने बीते रविवार को पटना कुर्मी समुदाय द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया था। हालांकि, इस कार्यक्रम में दोनों की मुलाकात नहीं हुई थी लेकिन आरसीपी सिंह के जदयू में वापस आने की अटकलें जरूर शुरू हो गई थीं।

Wed, 14 Jan 2026 01:40 PMNishant Nandan हिन्दुस्तान टाइम्स, संजीव के झा, पटना
share
आरसीपी सिंह की घर वापसी जल्द! नीतीश को अभिभावक बताने के बाद JDU में लौटने के संकेत

हाल ही में नीतीश कुमार को अपना अभिभावक बताने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह के फिर से जनता दल (यूनाइटेड) में जाने की अटकलें बढ़ गई हैं। इस मामले की जानकारी रखने वाले लोगों ने कहा है कि रामचंद्र प्रसाद सिंह (आरसीपी सिंह) जल्द ही जदयू में लौट सकते हैं। सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि आरसीपी सिंह ने खुद जदयू में वापस आने की इच्छा जताई है। जदयू के नेताओं ने कहा है कि पिछले साल प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी में जो लोग गए हैं वो जदयू में वापस आने की अपनी इच्छा जता चुके हैं। इसमें वैसे लोग हैं जिन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ मिलकर दो दशक तक काम किया है। जदयू नेताओं ने कहा कि पार्टी की संगठनात्मक जरुरतों को देखते हुए नीतीश कुमार इसपर अंतिम फैसला लेंगे।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और आरसीपी सिंह ने बीते रविवार को पटना कुर्मी समुदाय द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया था। हालांकि, इस कार्यक्रम में दोनों की मुलाकात नहीं हुई थी लेकिन आरसीपी सिंह के जदयू में वापस आने की अटकलें जरूर शुरू हो गई थीं। नाम ना बताने की शर्त पर कुर्मी समुदाय से जुड़े एक जदयू नेता ने कहा कि इस कार्यक्रम में आरसीपी सिंह के जदयू में वापस लौटने से संबंधित नारे लगे। पार्टी में भी इस बात की चर्चा है कि पार्टी को भी आरसीपी सिंह के संगठनात्मक तजुर्बे की जरुरत है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पीएम आवास योजना: केंद्र ने रोका पैसा, बिहार में नौ लाख घरों का निर्माण अटका

बता दें कि एक समय था जब आरसीपी सिंह नीतीश कुमार के सबसे भरोसेमंद सहयोगी थे। आरसीपी सिंह साल 1998 में नीतीश कुमार के साथ काम किया था। उस वक्त नीतीश कुमार रेलमंत्री थे। आरसीपी सिंह साल 2005 से लेकर 2010 तक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मुख्य सचिव भी रहे। आरसीपी सिंह साल 2010 से 2022 तक राज्यसभा के सदस्य और केंद्रीय मंत्री भी रहे।

कहा जाता है कि जब राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे तब उस वक्त आरसीपी सिंह के साथ उनका मनमुटाव शुरू हुआ था। अगस्त 2022 में आरसीपी सिंह को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था। उन्हें राज्यसभा के लिए दोबारा नामित भी नहीं किया था लिहाजा उन्हें केंद्रीय मंत्री का भी पद छोड़ना पड़ा था।

साल 2024 में आरसीपी सिंह ने जनसुराज पार्टी का दामन थाम लिया। जदयू नेताओं ने कि आरसीपी सिंह का यह मानना है कि उनका भविष्य सिर्फ नीतीश कुमार की पार्टी में ही हैं। एक अन्य जदयू नेता ने कहा, ‘आरसीपी सिंह ने लगभग सभी वरिष्ठ नेताओं से बातचीत कर ली है। सभी जानते हैं कि वो जदयू में वापस आना चाहते हैं। अब सबकुछ नीतीश कुमार पर निर्भर है।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LIVE: बेटे से कोई नाराजगी नहीं, तेज प्रताप यादव के भोज में आकर बोले लालू यादव
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।